VB-G RAM G के क्रियान्वयन के लिए 100 से अधिक क्षेत्रीय अधिकारियों की होगी तैनाती, केंद्र-राज्यों के बीच बनेंगे सेतु

विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 यानि VB-G RAM G 1 जुलाई से देश में प्रभावी हो जायेगा और ये मनरेगा का स्थान ले लेगा, इसके क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पूरी तैयारी कर ली है, वीबी-जी राम जी के लागू होने से पहले केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला

Jun 19, 2026 - 15:30
VB-G RAM G के क्रियान्वयन के लिए 100 से अधिक क्षेत्रीय अधिकारियों की होगी तैनाती, केंद्र-राज्यों के बीच बनेंगे सेतु

विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 यानि VB-G RAM G 1 जुलाई से देश में प्रभावी हो जायेगा और ये मनरेगा का स्थान ले लेगा, इसके क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पूरी तैयारी कर ली है, वीबी-जी राम जी के लागू होने से पहले केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, सरकार ने तय किया है कि अधिनियम के लागू होने से पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सहायता प्रदान करने के लिए देश भर में 100 से अधिक क्षेत्रीय अधिकारियों को तैनात की जाएगी।

मंत्रालय में बताया है कि ये 100 क्षेत्रीय अधिकारी केंन्द्र सरकार और राज्य सरकार/ केंद्र शासित प्रदेशों एक बीच सेतु की तरह काम करेंगे, ये योजना के क्रियान्वयन के दौरान रिसोर्स पर्सन और फेसिलिटेटर के रूप में काम करेंगे,  इनका  काम योजना के क्रियान्वयन में सहयोग करना, स्थानीय क्षमताओं को बढ़ाना, नॉलेज शेयरिंग, योजना के दौरान आने वाली चुनौतियों का समाधान करना रहेगा।

मंत्रालय ने आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम 

क्षेत्रीय अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने एक प्रशिक्षक कार्यक्रम आयोजित किया, इस दौरान अधिकारियों के सामने अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं, कार्यान्वयन ढांचे, संस्थागत व्यवस्थाओं, प्रौद्योगिकी-आधारित शासन प्रणालियों और राज्यों एवं जिलों को उपलब्ध सहायता तंत्रों की जानकारी दी।

अधिनियम का बेहतर क्रियान्वयन इनकी जिम्मेदारी होगी 

क्षेत्रीय अधिकारी राज्यों में दौरों के दौरान राज्य सरकार, जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ फील्ड में तैनात कर्मचारियों से संवाद करेंगे और अधिनियम की विशेषताएँ बताएँगे और उन्हें आने वाली दिक्कतों को समझकर उसका निराकरण कर अधिनियम का लाभ उचित व्यक्ति तक पहुंचें इस बात का ख्याल रखेंगे, सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य संस्थागत सहयोग प्रदान करना और देश भर में अधिनियम के सुचारू संचालन को सुगम बनाना है।

क्षेत्रीय अधिकारी जमीनी स्तर पर जाकर लेंगे जायजा 

अपनी यात्राओं के दौरान, क्षेत्रीय अधिकारी राज्य सरकारों, जिला प्रशासनों और जमीनी स्तर के अधिकारियों के साथ वार्तालाप करेंगे ताकि कार्यान्वयन संबंधी आवश्यकताओं को समझा जा सके, अनुभवों और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को सुगम बनाया जा सके, क्षमता निर्माण प्रयासों में सहयोग दिया जा सके और परिचालन संबंधी मुद्दों का समाधान करने में सहायता की जा सके। उनकी सहभागिता विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय को मजबूत करने और नए ढांचे में परिवर्तन के दौरान प्रभावी कार्यान्वयन में सहायता प्रदान करेगी।

क्या है VB-GRAM G 

VB-GRAM G अधिनियम 2025 का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिश्चित रोजगार प्रदान करना है, ताकि उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार हो सके। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ाना और तकनीक के माध्यम से बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करना है। इसका लक्ष्य गांवों का टिकाऊ और सभी के लिए लाभकारी विकास करना है।