Colombia Earthquake: कोलम्बिया में भूकंप से भारी तबाही, 47 लोगों की मौत; इस बार अलग तरह से कांपी धरती, पूरा अपडेट

लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। इसकी वजह से कम से कम 47 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भूकंप की वजह से मरने वालों का यह आंकड़ा 1000 के भी पार कर सकता है।

Aug 10, 2026 - 23:30
Colombia Earthquake: कोलम्बिया में भूकंप से भारी तबाही, 47 लोगों की मौत; इस बार अलग तरह से कांपी धरती, पूरा अपडेट

New Delhi: कोलंबिया में भूकंप ने तबाही मचाई है। जोरदार भूकंप के चलते 47 लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें ढह गईं। कैली में कम से कम 20 इमारतों के ढहने और लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली। भूकंप के कारण कई हवाई अड्डों पर उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपने घरों व इमारतों से बाहर निकल आए। ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोगों के इमारतों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा तक महसूस किए गए, जिसके बाद कई लोगों को अपने घर खाली करने पड़े।

यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई में था।  झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। क्विब्डो शहर में भूकंप ने मचाई तबाही

हवाई सेवाएं भी प्रभावित

भूकंप के कारण कोलंबिया के कई हिस्सों में हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं। विमानन अधिकारियों के मुताबिक, पेरेरा, मनिजालेस, क्विब्दो, आर्मेनिया, कार्टागो और बुएनावेंतुरा के हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचा है। यात्रियों और विमानों की सुरक्षा की जांच के दौरान इन हवाई अड्डों पर उड़ानें रोक दी गईं। डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट की नेशनल इकाई, स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर नुकसान की जानकारी जुटा रही है। राजधानी बोगोटा के मेयर कार्लोस गालान ने कहा कि शहर में बड़े नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

वेनेजुएला में भी महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके वेनेजुएला के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए। ताचिरा और बारकिसिमेतो में लोगों ने झटके महसूस होने की जानकारी दी। कोलंबिया दक्षिण अमेरिका के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है।यहां कई टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाएं और फॉल्ट रीजन मौजूद हैं. कोलंबियाई भूवैज्ञानिक सेवा के मुताबिक, देश में 100 से ज्यादा विनाशकारी भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं।

आसमान छूने को तैयार भारत: ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने जल्द चलेंगी Air Taxi, ट्रैफिक जाम की समस्या होगी छूमंतर

कोलंबिया में ज्यादा भूकंप क्यों आते हैं

कोलंबिया दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यहां हर साल हजार से ज्यादा छोटे-बड़े भूकंप आते हैं। कोलंबिया में बार-बार भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह देश ‘रिंग ऑफ फायर’ नाम के भूकंप और ज्वालामुखी वाले क्षेत्र में आता है।

यहां नाजका, कोकोस और दक्षिण अमेरिकी जैसी कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। इनमें से एक प्लेट दूसरी के नीचे धंसती रहती है। इसी वजह से जमीन के अंदर लगातार हलचल होती रहती है, जिससे अक्सर तेज भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं।

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

BREAKING: जेपी नड्डा ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी पर दागे सवाल, जानिए क्या-क्या कहा?

जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?

भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।