IND W vs BAN W: भारत ने बांग्‍लादेश को 5 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल से थोड़ा है करीब

विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के 23वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को बांग्‍लादेश महिला टीम पर को 5 विकेट से विजय हासिल की। भारत की टी20 विश्व कप 2026 में ये तीसरी जीत है। टीम का अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। अगर भारत ये मुकाबला जीतता है तो डायरेक्ट सेमीफाइनल में जगह बना लेगा।

Jun 26, 2026 - 00:30
IND W vs BAN W: भारत ने बांग्‍लादेश को 5 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल से थोड़ा है करीब

New Delhi: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को बांग्‍लादेश महिला टीम के छक्के छुड़ा दिए। विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के 23वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने बांग्‍लादेश महिला टीम को 5 विकेट से हराया। यह मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया।

बांग्‍लादेश की कप्‍तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। 137 रन के टारगेट को भारत ने 17वें ओवर में चेज कर लिया। जवाब में भारतीय महिला टीम ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए शेफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

शेफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा। वह यास्तिका के साथ एक मजबूत साझेदारी बनाने की कोशिश कर रही हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 73 रन है। भारत को तीसरा झटका ऋतु मोनी ने दिया। उन्होंने यास्तिका भाटिया को अपना शिकार बनाया। वह 18 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। अब ऋचा घोष का साथ देने जेमिमा रोड्रिग्स आई हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में 8 नामजद, इन बड़े चेहरों को बचाने की कोशिश

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा

बांग्लादेश महिला (प्लेइंग इलेवन): दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्टोरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, मारुफा अख्तर

बांग्लादेश की ओर से रितु मोनी ने दो विकेट लिए। भारत की टी20 विश्व कप 2026 में ये तीसरी जीत है। टीम का अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। अगर भारत ये मुकाबला जीतता है तो डायरेक्ट सेमीफाइनल में जगह बना लेगा लेकिन हारने पर उसे अफ्रीका के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में गुरुवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने प्रेमा यादव और अरुंधति रेड्डी की जगह राधा यादव और रेणुका ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।