दतिया उपचुनाव : सोशल मीडिया की अफवाहों पर बोले नरोत्तम मिश्रा- सब बातें भ्रामक, आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को जारी कर दिए गए हैं। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह को जीत हासिल हुई है, ऐसे में अब सोशल मीडिया पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल

Aug 5, 2026 - 15:30
दतिया उपचुनाव : सोशल मीडिया की अफवाहों पर बोले नरोत्तम मिश्रा- सब बातें भ्रामक, आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को जारी कर दिए गए हैं। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह को जीत हासिल हुई है, ऐसे में अब सोशल मीडिया पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है, जिस पर भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही सभी बातें को पूरी तरह से भ्रामक, असत्य और निराधार बताया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए  डॉ. मिश्रा ने लिखा है कि दतिया उपचुनाव के बाद सोशल मीडिया पर मेरे और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष जी तिवारी को लेकर जो भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा है कि आशुतोष तिवारी उनके अनुज हैं और पिछले 25 वर्षों से दोनों परिवारों के बीच आत्मीय संबंध हैं। उनके बीच कभी कोई कटुता नहीं रही और आज भी मुलाकात पहले की तरह स्नेह और अपनत्व के साथ हुई।

उन्होंने आशुतोष तिवारी को भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वर्ष 2003 के डबरा चुनाव से वह उनकी कार्यशैली को करीब से देखते आए हैं। उन्हें विश्वास है कि आशुतोष संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि चुनाव परिणाम के बाद आशुतोष तिवारी ने किसी का नाम लेकर नाराजगी व्यक्त नहीं की, जो सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके सम्मान का परिचायक है। आशुतोष तिवारी हमेशा उनके लिए छोटे भाई की तरह रहेंगे और उनका रिश्ता आगे भी इसी तरह बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसकी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं। डॉ. मिश्रा ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसा कोई बयान, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष तिवारी को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचे।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।