भोपाल में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू, सफल परीक्षण के बाद यात्रियों के लिए दौड़ेंगी बसें

भोपाल में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। सोमवार सुबह बैरागढ़ स्थित डिपो ई बसों को रवाना किया गया और यह अपने निर्धारित रूट पर दौड़ लगा रही हैं। अगले 5 दिनों तक यह बस सड़कों पर दौड़ने वाली है। सफल परीक्षण के बाद अगस्त के महीने से इन्हें आम जनता के

Jul 20, 2026 - 14:30
भोपाल में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू, सफल परीक्षण के बाद यात्रियों के लिए दौड़ेंगी बसें

भोपाल में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। सोमवार सुबह बैरागढ़ स्थित डिपो ई बसों को रवाना किया गया और यह अपने निर्धारित रूट पर दौड़ लगा रही हैं। अगले 5 दिनों तक यह बस  सड़कों पर दौड़ने वाली है। सफल परीक्षण के बाद अगस्त के महीने से इन्हें आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक 21 इलेक्ट्रिक बसों का परीक्षण किया जा रहा है। शुरुआत के 5 दिन इन्हें बिना किसी यात्री के चलाया जाएगा। इस दौरान तकनीकी और परिचालक से संबंधित सिस्टम का परीक्षण होगा। इसके बाद यात्रियों के साथ ट्रायल रन शुरू किया जाएगा।

इन चीजों की होगी जांच

प्रारंभिक परीक्षण के दौरान बसों के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जांच की जाने वाली है। इस सुनिश्चित किया जाएगा की यह नियमित संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है या नहीं। ट्रायल रन के दौरान अधिकारी बस की बैटरी की क्षमता से लेकर चार्जिंग और ब्रेकिंग प्रणाली की जांच करेंगे। इसके साथ एकीकृत परिवहन प्रबंधन प्रणाली और जीपीएस कनेक्टिविटी की कार्य क्षमता भी परखी जाएगी।

इस मार्ग पर चल रहा ट्रायल रन

इन बसों का ट्रायल रन बैरागढ़ से मिसरोद मार्ग पर किया जा रहा है। यह बस बैरागढ़ डिपो से पुराने भोपाल होते हुए बोर्ड ऑफिस तक जा रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश के लिए 500 इलेक्ट्रॉनिक बस खरीदी जा रही है, जिनमें से 100 भोपाल के लिए आवंटित की गई है। फिलहाल 21 इलेक्ट्रिक बस भोपाल पहुंच चुकी है और आने वाले दिनों में और नई बस आने की उम्मीद है।

 

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार

इन बसों के संचालन के लिए बैरागढ़ डिपो में चार्जिंग व्यवस्था कर ली गई है। यहां 11 चार्जिंग पॉइंट लगाए गए हैं ताकि नियमित संचालन शुरू होने के बाद बसों में चार्जिंग की समस्या खड़ी ना हो पाए। ट्रायल रन सफल होने के बाद यात्रियों के लिए बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।