IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, इन 6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी
एक ही दिन दो राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव किया गया है। हरियाणा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। वहीं पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 11 अगस्त 2026 को कार्मिक
एक ही दिन दो राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव किया गया है। हरियाणा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। वहीं पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 11 अगस्त 2026 को कार्मिक विभाग द्वारा जारी किया गया है।
बैच 2004 के आईएएस अधिकारी वरुण रूजम, परिवहन प्रशासनिक सचिव पद को स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज के प्रशासनिक सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। साक्षी साहनी, विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को मिशन डायरेक्टर, नेशनल हेल्थ मिशन और नोडल ऑफिसर, एंटी ड्रग कैम्पेन और स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पंजाब में इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
संदीप ऋषि, मुख्य प्रशासक, ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, एसएएस नगर को आयुक्त नगर निगम जालंधर पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। निकास कुमार, आयुक्त नगर निगम, जालंधर को अतिरिक्त सचिव, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कॉर्डिनेशन पद पर नियुक्त किया गया है। Orders dated 11-08-2026
हरियाणा आईएएस तबादला सूची
बैच 2007 के आईएएस अधिकारी अतुल कुमार, सचिव और आयुक्त, परिवहन विभाग को महेंद्रगढ़ जिले का प्रभारी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बैच 2012 के आईएएस अधिकारी डॉ शालीन, मैनेजिंग डायरेक्टर, हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दिल्ली में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।