IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, राज्य में 5 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी
पश्चिम बंगाल में नौकरशाही बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने भारतीय प्राशासनिक सेवा के पाँच अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। इसमें से दो को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। होम एंड हिल्स डिपार्टमेंट और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश
पश्चिम बंगाल में नौकरशाही बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने भारतीय प्राशासनिक सेवा के पाँच अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। इसमें से दो को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। होम एंड हिल्स डिपार्टमेंट और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने शनिवार को जारी किया गया है।
बैच 2006 के आईएएस अधिकारी तन्मय चक्रवर्ती ने जन शिक्षा विस्तार एवं पुस्तकालय सेवा विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें अगले आदेश तक स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह श्रम विभाग के ईएसआई योजना के निदेशक पद पर कार्यरत थे।
इन आईएएस अफसरों को मिला एडिशनल चार्ज
दुष्यंत नारियाला को अध्यक्ष, वेस्ट बेंगल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर नई दिल्ली पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा डायरेक्टर जनरल, NSATI और SNTCSSC के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। वहीं रवि अग्रवाल को सीईओ, न्यू टाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो वर्तमान में बिधाननगर नगर निगम के आयुक्त पद पर कार्यरत है।
इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
सुभाषिणी ई, ज्वाइंट सेक्रेटरी, मुख्य सचिव कार्यालय (पी एंड एआर) को प्रोजेक्ट डायरेक्टर, KEIP पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ज्वाइंट म्युनिसिपल कमिश्नर, कोलकाता नगर निगम पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शर्मिष्ठा दास को मत्स्य विभाग के सचिव और BENFISH के मैनेजिंग डायरेक्टर को होम एंड हिल्स अफेयर्स डिपार्टमेंट के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। 21706_merged