IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने भारतीय प्रशासन सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। सचिव, आयुक्त और निदेशक पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। वहीं दिल्ली में उप राज्यपाल ने डिप्टी कमिश्नर (एमएसडी) पद पर कार्यरत AGMUT कैडर के तीन आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों में भेजा
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने भारतीय प्रशासन सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। सचिव, आयुक्त और निदेशक पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। वहीं दिल्ली में उप राज्यपाल ने डिप्टी कमिश्नर (एमएसडी) पद पर कार्यरत AGMUT कैडर के तीन आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों में भेजा है।
महाराष्ट्र में प्लानिंग डिपार्टमेंट के सचिव और विकास आयुक्त पद पर कार्यरत बैच 2003 की आईएएस अधिकारी शैला ए. को स्थानांतरित करके टेक्सटाइल सचिव, कॉर्पोरेशन, मार्केटिंग एंड टैक्सटाइल डिपार्मेंट पद पर नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है। ट्रांसफर संबंधित आदेश मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किया गया है।
महाराष्ट्र आईएएस तबादला सूची
बैच 2010 की आईएएस अधिकारी प्रेरणा देशभ्रतार को आयुक्त एमएसएमई एमएसएमई और प्रबंध निदेशक एमएसएसआईडीसी मुंबई पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह आयुक्त मत्स्य पालन मुंबई पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी। वहीं बैच 2014 के आईएएस अधिकारी विकास पंसारे को स्थानांतरित करके पर्यटन निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रबंध निदेशक एमएसएसआईडीसी पद पर कार्यरत थे। महाराष्ट्र आईएएस तबादला सूची
दिल्ली आईएएस तबादला लिस्ट
मंगलवार को जारी आदेश के तहत एजीएमयूटी कैडर के बैच 2019 की आईएएस अधिकारी ऋषिता गुप्ता को अरुणाचल प्रदेश में नियुक्त किया गया है। ममता यादव, डिप्टी कमिश्नर (एमएसडी) को जम्मू कश्मीर में स्थानांतरित करके जम्मू एवं कश्मीर में नियुक्त किया गया है। वैरोकपम पुन्शिबा सिंह, डिप्टी कमिश्नर को लक्षद्वीप भेजा गया है। आदेश के तहत 31 जुलाई 2026 से तीनों अधिकारियों को दिल्ली एनसीटी सरकार के कार्यभार से मुक्त कर दिया जाएगा। ताकि वे नया पदभार संभाल सके।
29 जुलाई को जारी आदेश के तहत उप राज्यपाल ने एजीएमयूटी कैडर बैच 2014 के आईएएस अधिकारी डॉ एंजल भाटी चौहान को निदेशक उच्च शिक्षा जो जीएनसीटीडी से निदेशक (टीटीई) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें 31 जुलाई से कार्यभार से मुफ़्त कर दिया है। अब वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पेयजल और स्वच्छता विभाग में उपसचिव का पदभार संभालेंगे, जिसकी 4 वर्ष होगी। order_no_296_2 order_no_295_2