IND vs ENG: बारिश में धुला भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20, अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच का मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया। भारत की पारी पूरी हो गई थी और टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 190 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही बारिश आ गई और मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।

Jul 2, 2026 - 02:30
IND vs ENG: बारिश में धुला भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20, अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड

New Delhi: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बेनतीजा रहा। बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी और अंतत: मैच को रद्द करना पड़ा। भारत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर  इंग्लैंड को 190 रन की टारगेट दिया है जिसमें अभिषेक शर्मा और कैप्टेन श्रेयस ईयर की शानदार पारी देखने को मिली।

आयरलैंड से टी 20 सीरीज में हुई करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहले टी 20 मैच में 190 रन का टारगेट दिया जिसमें अभिषेक शर्मा और कैप्टन श्रेयस ईयर की अर्धशतकीय पारी शामिल रही साथ ही शिवम दुबे की तरफ़ से भी शानदार पारी देखने को मिली।

श्रेयस ईयर की कप्तानी में खेले जा रहे फिर से टी 20 सीरीज में ये 190 रन का टारगेट टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड जैसी टीम के सामने बड़ी चुनौती रहेगा। भारत की पारी जब खत्म होने वाली थी तभी बारिश शुरू हो गई थी, लेकिन इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले बारिश तेज हो गई जिससे मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और मैच का नतीजा नहीं निकल सका। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 चार जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

भारत की पारी
भारत के लिए श्रेयस ने 47 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए। वहीं, अभिषेक ने 24 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली।

इन दोनों के अलावा शिवम दुबे 21 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा 13 और अक्षर पटेल तीन रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके, जबकि आदिल राशिद और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।

जंतर-मंतर पर भीषण गर्मी में डटे CJP प्रदर्शनकारी, योगेंद्र यादव बोले- सरकार चुप्पी तोड़े

अभिषेक की बड़ी उपलब्धि
अभिषेक ने इस मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय (फुल मेंबर टीमों में) में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के एविन लुईस और न्यूजीलैंड के फिन एलन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय प्लेइंग 11

भारत: 1 संजू सैमसन, 2 अभिषेक शर्मा, 3 ईशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 हर्षित राणा, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 रवि बिश्नोई, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती

Video: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उमड़ा सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह! महराजगंज में हवन-पूजन से लेकर रक्तदान तक चला कार्यक्रम

इंग्लैंड प्लेइंग 11

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।