Independence Day: 15 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण, जानिए कौन-सा मंत्री कहां फहराएगा तिरंगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त 2026 को राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल सहित जिला मुख्यालयों पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिकृत सूची के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री

Aug 12, 2026 - 11:30
Independence Day: 15 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण, जानिए कौन-सा मंत्री कहां फहराएगा तिरंगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त 2026 को राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल सहित जिला मुख्यालयों पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिकृत सूची के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री एवं राज्यमंत्री विभिन्न जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण करेंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर में ध्वजारोहण करेंगे।

किस जिले में कौन-सा मंत्री करेगा ध्वजारोहण

  • मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह खण्डवा
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय देवास
  • मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर
  • मंत्री राकेश सिंह जबलपुर
  • मंत्री करन सिंह वर्मा सीहोर
  • मंत्री राव उदय प्रताप सिंह छिंदवाड़ा
  • मंत्री सम्पतिया उइके मंडला
  • मंत्री तुलसीराम सिलावट इंदौर
  • मंत्री एदल सिंह कंषाना मुरैना
  • मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया झाबुआ
  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर
  • मंत्री विश्वास कैलाश सारंग खरगौन
  • मंत्री नारायण सिंह कुशवाह दतिया
  • मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर
  • मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर शिवपुरी
  • मंत्री राकेश शुक्ला श्योपुर
  • मंत्री इन्दर सिंह परमार शाजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर टीकमगढ़
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी दमोह
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल अनूपपुर
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल उज्जैन
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल विदिशा
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार राजगढ़
  • राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल रायसेन
  • राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सतना
  • राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार छतरपुर
  • राज्यमंत्री राधा सिंह सिंगरौली में ध्वजारोहण करेंगी।

इन जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, सीधी, बड़वानी, मउगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा, हरदा, नीमच, अशोकनगर, कटनी, भिण्ड, पन्ना, बैतूल, डिण्डौरी, मैहर और बुरहानपुर जिले में संबंधित जिले के कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।