स्वतंत्रता दिवस पर FPAI भोपाल में ध्वजारोहण, युवाओं से ईमानदारी और मेहनत के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान

फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FPAI) की भोपाल शाखा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिवाजी नगर स्थित शाखा कार्यालय में चेयरपर्सन डॉ. रुचिरा चौधरी ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, कर्मचारी और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. रुचिरा चौधरी ने युवाओं की भूमिका

Aug 15, 2026 - 18:30
स्वतंत्रता दिवस पर FPAI भोपाल में ध्वजारोहण, युवाओं से ईमानदारी और मेहनत के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान

फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FPAI) की भोपाल शाखा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिवाजी नगर स्थित शाखा कार्यालय में चेयरपर्सन डॉ. रुचिरा चौधरी ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, कर्मचारी और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर डॉ. रुचिरा चौधरी ने युवाओं की भूमिका पर बात करते हुए कहा कि, “युवा अपना लक्ष्य तय करें और पूरी ईमानदारी से उसे हासिल करने के लिए काम करें। देश के विकास में उनका यह योगदान महत्वपूर्ण होगा।” उन्होंने कहा कि, “अपनी स्वतंत्रता के साथ दूसरों की स्वतंत्रता का सम्मान करना भी जरूरी है।”

विकसित भारत और युवाओं की भूमिका पर चर्चा

कार्यक्रम में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर भी चर्चा हुई। शाखा प्रबंधक लखन सिंह मकवाना ने बालिका शिक्षा, विभिन्न योजनाओं और देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम अधिकारी जगदीश परसाई ने FPAI के उद्देश्यों और संस्था के कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, “आज के युवा मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं और मौजूदा अवसरों का सही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।”

‘मैं हूं बालिका’ कविता के जरिए दिया संदेश

FPAI भोपाल-RKSK प्रोजेक्ट के समन्वयक वरुण दुबे ने ‘मैं हूं बालिका’ कविता के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सदस्यों और कर्मचारियों का आभार जताते हुए देश के विकास में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

आरोग्य वाटिका का भी किया निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान FPAI भोपाल की जनरल बॉडी के सदस्यों ने कार्यालय में तैयार की गई नई आरोग्य वाटिका और नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके लिए संस्था की टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में डॉ. आरिफ, डॉ. आरिफ मुमताज, डॉ. रितु शर्मा सहित शाखा के क्लिनिक और कार्यालय स्टाफ के साथ युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।