हिसार-तिरुपति विशेष ट्रेन अब 25 जुलाई से नियमित चलेगी, भोपाल समेत इन स्टेशनों पर ठहराव, देखें पूरा रूट-शेड्यूल

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने हिसार और तिरुपति के बीच चलाई जा रही विशेष ट्रेन हिसार-तिरुपति-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसकी नियमित सेवा 25 जुलाई 2026 से नए स्थायी नंबरों और आधुनिक एलएचबी (LHB) कोचों के साथ

Jul 24, 2026 - 10:30
हिसार-तिरुपति विशेष ट्रेन अब 25 जुलाई से नियमित चलेगी, भोपाल समेत इन स्टेशनों पर ठहराव, देखें पूरा रूट-शेड्यूल

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने हिसार और तिरुपति के बीच चलाई जा रही विशेष ट्रेन हिसार-तिरुपति-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसकी नियमित सेवा 25 जुलाई 2026 से नए स्थायी नंबरों और आधुनिक एलएचबी (LHB) कोचों के साथ शुरू होगी।

पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही ट्रेन संख्या 04717/04718 को अब स्थायी ट्रेन नंबर 14723 (हिसार-तिरुपति) और 14724 (तिरुपति-हिसार) दे दिया गया है। यह ट्रेन हरियाणा से शुरू होकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ेगी।

रूट-शेड्यूल: गाड़ी संख्या 14723 हिसार-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 जुलाई से हर शनिवार दोपहर 2:10 बजे हिसार से रवाना होगी और यात्रा के तीसरे दिन यानी सोमवार सुबह 9:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 14724 तिरुपति-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 जुलाई से हर सोमवार रात 11:10 बजे तिरुपति से चलेगी और ​बुधवार रात 10:40 बजे हिसार पहुंचेगी।

​प्रमुख ठहराव: यह ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ़, चिरावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, डहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेलूर और रेनिगुंटा से होकर जाएगी। ट्रेन में 23 कोच होंगे, जिनमें 2 एसी द्वितीय, 7 एसी तृतीय, 8 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।