इंदौर क्राइम ब्रांच का एक्शन, दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को सफलता मिली है पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 31.30 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। तीनों आरोपियों
इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को सफलता मिली है पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 31.30 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है, जब्त ड्रैग की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लक्ष्मीबाई नगर औद्योगिक क्षेत्र में दो युवक एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आमिर खान और बाबर खान, दोनों निवासी कबूतर खाना नाले के पास को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 11 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने कृषि महाविद्यालय के सामने दूसरी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध अवस्था में खड़े आसिम खान निवासी मदीना नगर को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20.30 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई।
पुलिस ने जब्त की करीब 3 लाख की MD
दोनों कार्रवाई में कुल 31.30 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जब्त की गई एमडी ड्रग्स की कीमत 3 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है। अब क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई थी और शहर में किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
जारी रहेगा नशे के विरुद्ध अभियान
डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर इंदौर में पूरे साल नशीले पदार्थों के प्रति जागरूकता और तस्करों के विरुद्ध एक्शन लिया जाता है और इस समय तो पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते निगरानी व्यवस्था और मुखबिर नेटवर्क ज्यादा एक्टिव होकर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी से लेकर अभी तक हमने 2 करोड़ 85 लाख की ड्रग्स जब्त की है और ये कार्रवाई लगातार जारी है।