इंदौर में EV शोरूम में लगी आग, ऊपरी मंजिल पर फंसे 20 लोग, सीढ़ियों और रस्सियों से किया गया रेस्क्यू

देश के अलग अलग शहरों में आगजनी की घटना देखने को मिल रही है। सुबह नोएडा के सेक्टर 75 की एक सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर लगी आग की सूचना सामने आई थी। इसके बाद अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आगजनी की घटना सामने आई है। स्कीम नंबर 136 स्थित एक ईवी शोरूम

Jun 5, 2026 - 12:30
इंदौर में EV शोरूम में लगी आग, ऊपरी मंजिल पर फंसे 20 लोग, सीढ़ियों और रस्सियों से किया गया रेस्क्यू

देश के अलग अलग शहरों में आगजनी की घटना देखने को मिल रही है। सुबह नोएडा के सेक्टर 75 की एक सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर लगी आग की सूचना सामने आई थी। इसके बाद अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आगजनी की घटना सामने आई है।

स्कीम नंबर 136 स्थित एक ईवी शोरूम में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक यह शोरूम यहां स्थित एक अपार्टमेंट की भूतल मंजिल पर बना हुआ है। यहां शुक्रवार सुबह करीब 8.15 पर आग लगी। इससे ऊपर के दो मंजिलों का रहने वाले छह परिवार के लगभग 20 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

इंदौर के EVM शोरूम में आग

लसूड़िया थाना इलाके में खालसा चौक के पास हुए इस हादसे में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा होने की बात कही जा रही है। फायर ब्रिगेड ने दो टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया है। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

छत से किया गया रेस्क्यू

जब बिल्डिंग में आग लगी उसे समय उपरी मंजिल पर बने हुए फ्लैट्स में लोग सो रहे थे। जब धुआं भरा और सांस लेने में तकलीफ हुई तब घटना के बारे में जानकारी लगी। जब नीचे देखा तो शोरूम से आग की लपटे उठ रही थी और सीढ़ियों पर भी आग होने की वजह से नीचे जाना मुश्किल था। चीख पुकार सुनने के बाद पड़ोस में बनी बिल्डिंग में रहने वाले रहवासी मदद के लिए आगे आए। तुरंत ही सीढ़ियों और रस्सियों का इंतजाम किया गया और फंसे हुए लोगों को छत पर आने को बोला गया।

दोनों छतों के बीच सीढ़ी जोड़कर रास्ता बनाया गया। खिड़कियों और एंगल से बांधकर रस्सियां दूसरी तरफ फेंकी गई। कुछ लोग सीढ़ी की मदद से दूसरी बिल्डिंग की छत पर पहुंचे और कुछ रस्सियों से लटक कर नीचे उतरे। गनीमत ये रही कि शोरूम में लगी आग किसी भी फ्लैट तक नहीं पहुंची। जिससे लोगों के घर सुरक्षित बच गए लेकिन शोरूम में जितने भी इलेक्ट्रॉनिक वाहन रखे थे, वह सभी जल गए हैं।