मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारियों के लिए खबर, तबादले के लिए 19 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, ये रहेंगे नियम-प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारियों अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तबादलों की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इसके तहत नियमित और संविदा पर पदस्थ कर्मचारी 19 मई 2026 तक तबादलों के लिए वेबसाइट पोर्टल mpcz.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। उप महाप्रबंधक स्‍तर तक के अधिकारी/कर्मचारी तबादले

May 6, 2026 - 09:30
मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारियों के लिए खबर, तबादले के लिए 19 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, ये रहेंगे नियम-प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारियों अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तबादलों की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इसके तहत नियमित और संविदा पर पदस्थ कर्मचारी 19 मई 2026 तक तबादलों के लिए वेबसाइट पोर्टल mpcz.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

उप महाप्रबंधक स्‍तर तक के अधिकारी/कर्मचारी तबादले के लिये ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। ऐसे अधिकारी कर्मचारी जिनकी एक ही स्थान पर पदस्थापना की अवधि 01 वर्ष से कम है उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ध्यान रहें केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में कागजी या ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक राकेश शर्मा ने कहा है कि इस नई व्यवस्था से कंपनी कर्मचारियों को अन्य दफ्तरों में जाए बिना तबादले के आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदन में दिये गये विकल्प स्थानों पर कर्मचारी स्वयं के व्यय पर अपना तबादला करा सकेंगे। कर्मचारी 5 से 19 मई 2026 तक अपने तबादले के लिये आवेदन कर सकते हैं। कोई भी कर्मचारी एक ही बार ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रस्तुत (सबमिट) कर सकेगा । तबादले के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की लिंक कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर इंटरनल यूज एप्लीकेशन के अन्तर्गत ‘’Employee Transfer Module’’ के नाम से उपलब्ध है।

बता दें कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाइन स्टॉफ को स्वयं अथवा परिवार में किसी सदस्य की गंभीर बीमारी, पति/पत्नी के शासकीय सेवा में अन्यत्र स्थान पर कार्यरत होने पर/शासकीय अनुदान प्राप्त संस्था में कार्यरत होने पर, आपसी तबादले तथा अन्य कारणों से उनके स्वयं के व्यय पर तबादले के लिये ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।