मध्‍य प्रदेश : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 11 जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान, देखें लिस्ट

अनुसूचित जनजाति और जाति आयोग में अध्यक्ष- सदस्यों की नियुक्ति के बाद अब मध्य प्रदेश में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया गया है। 5 मई 2026 को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने 11 मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश

May 6, 2026 - 09:30
मध्‍य प्रदेश : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 11 जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान, देखें लिस्ट

अनुसूचित जनजाति और जाति आयोग में अध्यक्ष- सदस्यों की नियुक्ति के बाद अब मध्य प्रदेश में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया गया है। 5 मई 2026 को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने 11 मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाड की सहमति से की गई हैं।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 11 जिलों के अध्यक्ष के नाम घोषित

  1. सागर में उमेश गौड़
  2. धार ग्रामीण में लाल सिंह वर्मन
  3. आगर में मोहन कटारा
  4. मऊगंज में राधा जयमनिया कोल
  5. निवाड़ी में मुन्ना लाल सौर
  6. टीकमगढ़ में सत्येंद्र सौर
  7. सतना में लक्ष्मण रावत
  8. सिंगरौली में समर बहादुर सिंह
  9. बुरहानपुर में तूफान सिंह चौहान
  10. जबलपुर ग्रामीण में किशोर सिंह ठाकुर
  11. आलीराजपुर में विक्रम भयडिया को जिम्मेदारी दी गई है।

नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष आज करेंगे पदभार ग्रहण

मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष ओम जैन एवं मप्र महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है । मध्य प्रदेश वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष रामनिवास रावत, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कैलाश जाटव. मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष केपी यादव बुधवार (6 मई 2026) को पदभार संभालेंगे।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।