मध्यप्रदेश पुलिस की कार्रवाई, अवैध अस्त्र निर्माण, तस्करी से जुड़े आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पिछले 15 दिनों के दौरान प्रदेशभर में अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी तथा आपराधिक गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे हथियारों

Jun 22, 2026 - 20:30
मध्यप्रदेश पुलिस की कार्रवाई, अवैध अस्त्र निर्माण, तस्करी से जुड़े आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पिछले 15 दिनों के दौरान प्रदेशभर में अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी तथा आपराधिक गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 52 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।

भिंड में कार्रवाई 

भिंड पुलिस ने लहार रोड स्थित दुर्गा नगर क्षेत्र में संचालित अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान 315 बोर के 6 कट्टे एवं 4 अर्धनिर्मित हथियार जब्‍त किए गए। इसके अतिरिक्त थाना देहात एवं थाना गोरमी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में एक पिस्टल तथा एक देशी कट्टा जब्‍त किया। वहीं फायरिंग की घटना में शामिल आरोपियों से एक कट्टा भी जब्त किया गया। इस प्रकार भिंड जिले में कुल 13 अवैध हथियार जब्‍त किए गए।

खरगोन, मुरैना, दतिया में कार्रवाई 

खरगोन पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स तस्करी के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 12 अवैध देशी पिस्टल एवं 7 मैगजीन जब्‍त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुरैना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी एवं फायरिंग की घटनाओं में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3 देशी पिस्टल, एक अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा तथा फायरिंग में प्रयुक्त एक अन्य अवैध हथियार जब्‍त किया। इस प्रकार जिले में कुल 6 अवैध हथियार जब्त किए गए। दतिया पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ घूम रहे तथा डकैती जैसी गंभीर वारदातों की तैयारी कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 देशी कट्टे एवं एक देशी पिस्टल सहित कुल 7 अवैध हथियार जब्‍त किए।

ग्वालियर, छतरपुर, बुरहानपुर, मुरैना, अशोकनगर में कार्रवाई 

ग्वालियर पुलिस ने वारदात की नियत से घूम रहे बदमाशों तथा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 5 अवैध हथियार जब्‍त किए। छतरपुर जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग, रात्रि पेट्रोलिंग एवं अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 अवैध हथियार जब्‍त किए। रतलाम पुलिस ने रात्रिकालीन वाहन चेकिंग के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस जब्‍त किए। बुरहानपुर जिले में थाना खकनार एवं नेपानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम पाचोरी के जंगल क्षेत्र में संचालित अवैध शस्त्र निर्माण गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, उपकरण एवं अर्धनिर्मित हथियार जब्त किए। इसी प्रकार जबलपुर में संगीन अपराधों में लिप्त आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल, अशोकनगर में चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों से एक देशी कट्टा तथा मुरैना जिले के महुआ क्षेत्र में एक आरोपी से 315 बोर का देशी कट्टा जब्त किया गया।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।