Earthquake: नेपाल में फिर बड़े खतरे का संकेत! जिस सचुआन इलाके से शुरू हुई तबाही, अब वहां की हिली धरती, भूकंप के तेज झटके
नेपाल में बाढ़ का दर्द अभी खत्म भी नहीं कि एक और बड़ी त्रासदी के संकेत सामने आ गया। नेपाल बाढ़ का कारण बताया जा रहा चीन के सिचुआन इलाके में भूंकप के तेज झटके महसूस किये गये।
New Delhi: नेपाल में भीषण बाढ़ के कहर के बाद राहत और बचाव कार्य जारी हैं। रेसक्यू ऑपरेशन के साथ शवों के मिलने सिलसिला और लापता लोगों की तलाश भी जारी है। राहत और बचाव कार्यों के बीच शुक्रवार को एक भयभीत करने वाली खबर सामने आई है। चीन के जिस सचुआन प्रांत से नेपाल में तबाही मची थी, अब उसी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।