MP Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

मानसून के रफ्तार पकड़ते ही मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम से तेज बारिश हुई। नदी-नाले उफान पर आ गए है और सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने रविवार को 20 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो और 9

Jul 5, 2026 - 10:30
MP Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

मानसून के रफ्तार पकड़ते ही मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम से तेज बारिश हुई। नदी-नाले उफान पर आ गए है और सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने रविवार को 20 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो और 9 जिलों में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वज्रपात और झंझावत के साथ 50 किमी प्रति घंट की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे में 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हुई। आष्टा के बापचा दोनिया गांव में दो मासूम बच्चों के डूबने से मौत हो गई। खंडवा के किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गरबड़ी स्थित नाले में बाढ़ आ गई और खिरकिया रोड पर ट्रैफिक के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं । उज्जैन की बड़नगर तहसील के ग्राम गावड़ी लोधा में उफनते नाले में 2 जुलाई को बहे सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह (35) का कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद कर लिया गया है। बारिश के चलते तापमाम में भी गिरावट आई। इंदौर 26.2 डिग्री, भोपाल 30.8 डिग्री, उज्जैन 31.8 डिग्री, जबलपुर 33.8 डिग्री और ग्वालियर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • अति भारी वर्षा/ झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा: बैतूल, बड़वानी, धार, रतलाम, शाजापुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा
  • भारी वर्षा/ मेघगर्जन और वज्रपात: रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, नीमच, अनूपपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना
  • झंझावात और वज्रपात/ झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा: भोपाल, विदिशा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर

मध्य प्रदेश में अबतक कहां कितनी हुई बारिश

1 जून से 4 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 30% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 17% अधिक पानी गिरा है। जुलाई में मानसून के मजबूत रहने के साथ अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।