Monsoon Update : केरल में मानसून की एंट्री, आज 18 राज्यों में आंधी-तेज बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कब पहुंचेगा?
आमतौर पर केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून को पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। इस बार 3 दिन देरी से गुरुवार, 4 जून
आमतौर पर केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून को पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। इस बार 3 दिन देरी से गुरुवार, 4 जून 2026 को दस्तक दी।
अबतक मानसून ने लक्ष्यद्वीप, केरल और माहे, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्से को कवर कर लिया । अब गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं। इसके असर से मौसम विभाग (IMD Alert) ने अगले 7 दिनों के दौरान केरल और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश (7-20 सेमी) की संभावना है और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अति भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।
केरल में पहुंचने के बाद अब मध्य प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के तय समय (15 जून) से 5 से 7 दिन देरी से पहुंचने का अनुमान है, ऐसे में मानसून के 20-22 जून तक दस्तक देने की संभावना है। इसके प्रवेश करने के पांच दिन में मानसून के पूरे प्रदेश में छा जाने की भी संभावना है। बिहार में मानसून 15 से 20 जून और उत्तर प्रदेश में 15 से 25 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी में मानसून 15 से 20 जून और पश्चिमी यूपी में इसकी एंट्री 20 से 25 जून के बीच पहुंचने का अनुमान है।
केरल से झारखंड पहुंचने में मानसून को लगभग 10 से 12 दिन लगते हैं, ऐसे में उम्मीद है कि झारखंड में जून के दूसरे सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है।अनुमान है कि 15 जून से पहले छत्तीसगढ़ में भी मानसून की एंट्री हो सकती है। महाराष्ट्र को 5 से 10 जून के बीच और गुजरात में 20 जून तक पहुंच सकता है। हालांकि राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों तक यह 25 से 30 जून तक बारिश लेकर आएगा। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 30 जून से 5 जुलाई तक मॉनसूनी बारिश जारी रह सकती है।
शुक्रवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार (5 जून) को यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु समेत देश के करीब 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में अगले 5-7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। 5 जून को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई समुद्री क्षेत्रों में 9 जून तक न जाने की सलाह दी गई है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर-पूर्वी भारत में अगले 5-6 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ मध्यम से गंभीर गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आगामी दिनों में लू चलने की आशंका भी जताई है।