सीएम डॉ मोहन यादव जगदीशपुर कैबिनेट बैठक में किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे पीएम फसल बीमा योजना की राशि
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन रविवार 19 जुलाई को राजधानी भोपाल के जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक करेंगे, बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा होगी और फैसले लिए जायेंगे, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बैठक की तैयारियों से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा और अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए, कैबिनेट में सीएम डॉ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन रविवार 19 जुलाई को राजधानी भोपाल के जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक करेंगे, बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा होगी और फैसले लिए जायेंगे, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बैठक की तैयारियों से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा और अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए, कैबिनेट में सीएम डॉ मोहन यादव किसानों के खातों में फसल बीमा की राशि भी ट्रांसफर करेंगे।
जगदीशपुर में रविवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, आज शनिवार को भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा और आईजी (देहात रेंज) भोपाल रुचि वर्धन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, एसपी (देहात) पंकज पाण्डे सहित संबंधित विभागों के जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे।
सीएम डॉ मोहन यादव ने विधेयकों एवं प्रस्तावों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल निवास पर 19 जुलाई को ग्राम जगदीशपुर में आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक तथा 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही, कैबिनेट के समक्ष अनुमोदन के लिए लाये जाने वाले विभिन्न विधेयकों एवं प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित विभागाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचेगी पीएम फसल बीमा की राशि
कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगेगी लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर ये है कि बैठक के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव प्रदेश के 10.54 लाख किसानों के खातों में पीएम फसल बीमा की 1460.25 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे, इसके लिए संबंधित अधिकारियों और विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आरंभ वर्ष से वर्ष 2024-25 तक 30,942.34 करोड़ रुपये का भुगतान प्रभावित कृषकों को किया गया है।
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है पीएम फसल बीमा योजना
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर किसानों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
सीएम ने किसानों से फसल बीमा कराने का अनुरोध किया
डॉ यादव ने कहा कि इस बार अल-नीनो प्रभाव के कारण अच्छे मानसून का अनुमान नहीं है। ऐसी स्थिति में किसान भाई अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें जिससे उपज में हानि होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। मध्यप्रदेश सरकार हर परिस्थिति में कृषकों के साथ है एवं कृषकों के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।