मध्य प्रदेश: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, गुना-सागर समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें इंदौर-भोपाल में कैसा रहेगा मौसम

पिछले 2 हफ्तों से धीमी पड़े मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है और मध्य प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार, 22 जुलाई को 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश

Jul 22, 2026 - 12:30
मध्य प्रदेश: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, गुना-सागर समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें इंदौर-भोपाल में कैसा रहेगा मौसम

पिछले 2 हफ्तों से धीमी पड़े मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है और मध्य प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार, 22 जुलाई को 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

वहीं 39 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। फिलहाल 25-26 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मंगलवार को ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और इंदौर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मझौली में 124.4 मिमी, सिहावल में 118 मिमी, गैरतगंज में 118 मिमी, मऊगंज में 109.0 मिमी , राजगढ़ 103.0 मिमी और सागर के देवरी में 96.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बुधवार को इन जिलों में ऑरेंज/येलो अलर्ट

  • अति भारी बारिश: गुना, शिवपुरी, डिंडोरी, सागर ।
  • भारी बारिश: बड़वानी, धार, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, श्योपुरकलां ।
  • झंझावत, वज्रपाप और 30/40 किमी प्रति घंटा हवा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा ।

मध्य प्रदेश में 1 जून से अबतक के बारिश के आंकड़े

  • 1 जून से 21 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में औसतन 11.3 इंच (286.8 मिमी) बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 13.2 इंच (335.3 मिमी) मानी जाती है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 18% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 11% से कम पानी गिरा है। अबतक के आंकड़ों पर गौर करें तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में स्थिति ठीक है लेकिन जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग को अच्छी बारिश का इंतजार है।
  • इस अवधि में देवास में सर्वाधिक सामान्य से 51 प्रतिशत ज्यादा यानि 18.4 इंच बारिश हुई है। भोपाल में 14.5 इंच, इंदौर और सीहोर में करीब 14 इंच तथा हरदा में 15.4 इंच बारिश हो चुकी है। आलीराजपुर में अब तक करीब 2 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से लगभग 78 प्रतिशत कम है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।