कैलाश विजयवर्गीय बोले BJP जीतेगी दतिया उपचुनाव, नरोत्तम मिश्रा की उम्मीदवारी पर कही ये बात, कांग्रेस पर साधा निशाना

भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है, चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी होगी, 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा होगी, उप चुनाव की घोषणा का भाजपा ने स्वागत किया है

Jul 2, 2026 - 17:30
कैलाश विजयवर्गीय बोले BJP जीतेगी दतिया उपचुनाव, नरोत्तम मिश्रा की उम्मीदवारी पर कही ये बात, कांग्रेस पर साधा निशाना

भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है, चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी होगी, 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा होगी, उप चुनाव की घोषणा का भाजपा ने स्वागत किया है और दतिया सीट जीतने का दावा भी किया है

उप चुनाव की घोषणा करे बाद से प्रदेश में सियासी हलचल शुरू हो गई है, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं का फोकस दतिया सीट हो गया है, इस बीच मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने दतिया सीट की जीता का दावा किया है।

दतिया सीट पर BJP की जीत का किया दावा 

कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए चुनाव आयोग के निर्णय का स्वागत किया, उन्होंने कहा दतिया में उप चुनाव की घोषणा हो गई है यहाँ भारतीय जनता पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी और जीत भी दर्ज करेगी, पूर्व गृह मंत्री एवं दतिया से विधायक रहे डॉ नरोत्तम मिश्रा की उम्मीदवारी के सवाल पर उन्होंने कहा अभी ये कहना जल्दबाजी होगी लेकिन जो भी प्रत्याशी होगा जल्दी नाम सामने आएगा।

कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार 

कांग्रेस द्वारा चुनाव कार्यक्रम पर उठाये जा रहे सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा तय समय सीमा में चुनाव कराना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तो न्यायपालिका, कार्यपालिका, निर्वाचन आयोअग सब पर सवाल उठाती है, कोई भी लोकसभा या विधानसभा सीट लंबे समय तक जन प्रतिनिधि विहीन नहीं रह सकती, इसलिए चुनाव आयोग नियमों के तहत चुनाव कार्यक्रम घोषित करता है।

मीडिया को डराने धमकाने का प्रयास इंडिया गांधी ने भी किया था 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा तीन दिन तक मीडिया से दूरी बनाने के फैसले से जुड़े सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा अब कांग्रेस लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को डराने धमकाने और उसका मुंह बंद करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस, इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर ऐसा ही प्रयास किया था इसके परिणाम कभी कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं रहे।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।