IAS Transfer: राज्य में हुआ 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला, सरकार ने सौंपा नया पदभार, आदेश जारी
कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पाँच अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। दो विभागों के आयुक्त बदले गए हैं। एक आईएएस अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने
कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पाँच अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। दो विभागों के आयुक्त बदले गए हैं। एक आईएएस अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने 2 जुलाई को जारी किया है।
बैच 1997 के आईएएस अधिकारी हर्ष गुप्ता, अध्यक्ष, कर्नाटक अभिलेख ट्रिब्यूनल बेंगलुरु को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक प्रधान सचिव, सरकार, प्रजा सेवा डिपार्मेंट पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें कर्नाटक अपीलीय न्यायाधिकरण, बेंगलुरु के अध्यक्ष पद का कार्यभार भी सौंपा गया है।
श्रम विभाग के आयुक्त बदले गए
श्रम विभाग के आयुक्त पद की जिम्मेदारी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही डॉ रागप्रिया आर. को दी गई है। श्रम आयुक्त पद कार्यरत डॉ गोपाल कृष्णन का स्थानांतरण किया गया है। अब उन्हें कॉलेजिएट शिक्षा विभाग, बेंगलुरु आयुक्त पद पर भेजा गया है।
इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी
पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे डॉ हरीश कुमार के. को शिक्षा विभाग बेंगलुरु के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले 30 जून को भी कर्नाटक में आईएएस अफसर का तबादला किया गया था। अभिराम जी शंकर को मैनेजिंग डायरेक्टर कर्नाटक माइनिंग एनवायरमेंट रेस्टोरेशन कॉर्पोरेशन के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। अविनाश मेनॉन राजेन्द्रन को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी निदेशक और KEONICS प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है। योगीश ईएम को निदेशक, डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर मार्केटिंग पद पर नियुक्त किया गया था। दिव्या प्रभु को ग्रामीण विकास के आयुक्त, बेंगलुरू पद पर नियुक्त किया गया था।