MP Weather : मानसून सक्रिय, अगले 48 घंटों में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा, आज 45 जिलों में बारिश-तेज हवा का अलर्ट
मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले दो दिन में भोपाल और उज्जैन संभाग में पहुंचेगा। हालांकि ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में जून अंत तक प्रवेश करेगा। फिलहाल 29-30 जून तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग का मौसम बदला रहेगा। चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के असर
मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले दो दिन में भोपाल और उज्जैन संभाग में पहुंचेगा। हालांकि ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में जून अंत तक प्रवेश करेगा। फिलहाल 29-30 जून तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग का मौसम बदला रहेगा।
चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार, 26 जून को 45 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। तय तारीख (15 जून) से 9 दिन (24 जून ) की देरी से मध्य प्रदेश पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानूसन ने अबतक इंदौर, हरदा, आलीराजपुर, धार, बैतूल, खंडवा, मंडला बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, सिवनी, बालाघाट, बड़वानी और डिंडौरी को कवर कर लिया है।
गुरुवार (25 जून 2026) दो दर्जन से ज्यादा जिलों में तेज हवा, बिजली के साथ अच्छी बारिश हुई। शाजापुर में दो इंच से ज्यादा और श्योपुर व बालाघाट में करीब आधा इंच बारिश हुई । भोपाल में 32.8 डिग्री, इंदौर में 33.9 डिग्री, उज्जैन में 33.8 डिग्री, जबलपुर में 38.1 डिग्री और ग्वालियर में 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
जानिए अबतक कहां कितनी हुई बारिश
- मानसून की देरी के चलते 1 से 25 जून के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 43 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में 1 जून से 25 जून तक औसतन 91.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 52.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 70% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 18% कम पानी गिरा है।
- अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है।
शुक्रवार को इन जिलों में अलर्ट
- ऑरेंज अलर्ट: सीहोर और आगर में कहीं-कहीं 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा, तेज बारिश, बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।
- येलो अलर्ट: भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
- ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और टीकमगढ़ मौसम शुष्क रहेगा।