MP News: राज्य शासन ने दो IPS अधिकारियों को किया पदोन्नत, एक का स्वैच्छिक सेवा निवृति आवेदन स्वीकार, आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के पदोन्नति (IPS officers Promotion) आदेश जारी किये हैं , शासन के गृह विभाग ने दोनों अधिकारियों का प्रमोशन करते हुए उन्हें उच्च वेतनमान के साथ मेट्रिक्स 16 में पदोन्नत किया है, वहीं एक अन्य IPS अधिकारी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन को […]

Sep 1, 2026 - 14:30
MP News: राज्य शासन ने दो IPS अधिकारियों को किया पदोन्नत, एक का स्वैच्छिक सेवा निवृति आवेदन स्वीकार, आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के पदोन्नति (IPS officers Promotion)  आदेश जारी किये हैं , शासन के गृह विभाग ने दोनों अधिकारियों का प्रमोशन करते हुए उन्हें उच्च वेतनमान के साथ मेट्रिक्स 16 में पदोन्नत किया है, वहीं एक अन्य IPS अधिकारी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन को मंजूरी दी है।

IPS राजाबाबू सिंह और डीपी गुप्ता को पदोन्नति 

  • गृह विभाग ने आदेश में कहा कि 1994 बैच के IPS अधिकारी राजाबाबू सिंह  और डीपी गुप्ता को भारतीय पुलिस सेवा के वेतान्मेत्रिक्स 16 (रुपये 205400-2 24400) में महानिदेशक के वेतनमान में पदोन्नत किया जाता है।
  • शासन ने ADGP रेल राजाबाबू सिंह को पदोन्नत करते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक रेल के पद पर पदस्थ किया है।
  • ADGP सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैनुअल आर एंड डी एवं पुलिस सुधार पीएच क्यू भोपाल डीपी गुप्ता को  विशेष पुलिस महानिदेशक  सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैनुअल आर एंड डी एवं पुलिस सुधार पीएच क्यू भोपाल के पद पर पदस्थ किया है।

IPS सुनील कुमार मेहता का VRS आवेदन मंजूर 

गृह विभाग ने एक आदेश और जारी किया है जिसमें 2016 बैच एक IPS अधिकारी सुनील कुमार मेहता के  VRS आवेदन की स्वीकृति दी है , शासन के मुताबिक पुलिस उपायुक्त जोन 4- नगरीय पुलिस इंदौर में पदस्थ  सुनील कुमार मेहता ने  1 जून 2026 को नोटिस देकर 31 अगस्त 2026 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति चाही थी जिसे नियमानुसार स्वीकृत किया जाता है, गृह विभाग ने  स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन को मंजूरी देते हुए नियमानुसार एक शर्त का उल्लेख किया है कि सेवानिवृत्त होने से एक साल तक सुनील कुमार मेहता कोई व्यावसायिक पद पर काम नहीं करेंगे

MP News: राज्य शासन ने दो IPS अधिकारियों को किया पदोन्नत, एक का स्वैच्छिक सेवा निवृति आवेदन स्वीकार, आदेश जारी

MP News: राज्य शासन ने दो IPS अधिकारियों को किया पदोन्नत, एक का स्वैच्छिक सेवा निवृति आवेदन स्वीकार, आदेश जारी

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।