मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: आज रतलाम-पन्ना समेत 5 जिलों में हैवी रेन अलर्ट, इंदौर-भोपाल में हल्की बारिश-मेघगर्जन और वज्रपात

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है और कई मौसम प्रणालियां भी मजबूत बनी हुई है, जिसके चलते 26-27 जुलाई तक प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर, श्योपुरकलां और पन्ना में भारी बारिश (येलो अलर्ट) की चेतावनी जारी की है। इस

Jul 24, 2026 - 10:30
मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: आज रतलाम-पन्ना समेत 5 जिलों में हैवी रेन अलर्ट, इंदौर-भोपाल में हल्की बारिश-मेघगर्जन और वज्रपात

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है और कई मौसम प्रणालियां भी मजबूत बनी हुई है, जिसके चलते 26-27 जुलाई तक प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर, श्योपुरकलां और पन्ना में भारी बारिश (येलो अलर्ट) की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

इसके अलावा 50 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ झंझावत व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। जिनमें  भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शाहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा शामिल है।

मौसम केंद्र, भोपाल के मुताबिक, वर्तमान में तीन प्रमुख मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं। इसमें मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह और डाल्टनगंज होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। साथ ही उत्तर-पूर्व अरब सागर से मणिपुर तक एक ईस्ट-वेस्ट शियर जोन मध्य प्रदेश के ऊपर से गुजर रहा है। वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके असर से पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश का क्रम जारी रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 10% कम बारिश

  • 1 जून से 23 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 10 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में औसतन 12.8 इंच (325.1 मिमी) बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 14.1 इंच ( 359.6 मिमी) मानी जाती है। यदि जुलाई अंत तक अच्छी बारिश का दौर जारी रहा तो कोटा पूरा होने की प्रबल संभावना है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 13% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 6% से कम पानी गिरा है। प्रदेश के 41 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि 15 जिलों में सामान्य से अधिक है।
  • इस अवधि में देवास में सर्वाधिक 18.5 इंच बारिश हुई है। बालाघाट में 18 इंच और भोपाल में 16.4 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि आलीराजपुर में अब तक करीब 2 इंच ही बारिश हुई है, जो सामान्य से लगभग 78 प्रतिशत कम है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।