एमपीएमआरसीएल के चेयरमैन ने की भोपाल मेट्रो परियोजनाओं के काम की समीक्षा, समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) के चेयरमैन जयदीप ने सुभाष नगर स्थित भोपाल मेट्रो डिपो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भोपाल एवं इंदौर मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा दोनों परियोजनाओं के विभिन्न निर्माण एवं परिचालन संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) के चेयरमैन जयदीप ने सुभाष नगर स्थित भोपाल मेट्रो डिपो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भोपाल एवं इंदौर मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा दोनों परियोजनाओं के विभिन्न निर्माण एवं परिचालन संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान चेयरमैन ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, शेष कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
ली तमाम जानकारी
बैठक के दौरान मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने भोपाल एवं इंदौर मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों, तकनीकी तैयारियों एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।
मौजूद रहे प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी
इस अवसर पर एमपीएमआरसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। चेयरमैन ने परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में परियोजनाओं के शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।