NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई; 58% से ज्यादा सफल उम्मीदवार महिलाएं
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट समय पर जारी होने से मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो सकेगी। कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। इस वर्ष करीब 20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट समय पर जारी होने से मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो सकेगी। कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
इस वर्ष करीब 20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 11.21 लाख ने क्वालिफाई किया है। परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित की गई। सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।
138 अभ्यर्थियों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए
NTA के अनुसार 138 अभ्यर्थियों ने 720 में से 690 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें 93 प्रतिशत से अधिक पहली बार परीक्षा देने वाले हैं, जबकि 99 प्रतिशत टॉपर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है।
715 अंक के साथ दो छात्र संयुक्त टॉपर
इस वर्ष आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पांशुल बंसल (हरियाणा) ने 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉप किया। वहीं 19 अभ्यर्थियों ने 700 से अधिक अंक, 1,492 ने 650 से अधिक, 10,160 ने 600 से अधिक और 90,780 अभ्यर्थियों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त किए।
हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से सफल अभ्यर्थी
एनटीए के मुताबिक सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए हैं। सबसे अधिक 1.7 लाख से ज्यादा सफल अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए। 17 राज्यों के टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक और 26 राज्यों के टॉपर्स ने 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं।
श्रेणीवार इतने अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई
सामान्य वर्ग: 2.91 लाख
ओबीसी-एनसीएल: 5.12 लाख
एससी: 1.59 लाख
एसटी: 63,716
ईडब्ल्यूएस: 95,026
PwBD: 3,666
PwD: 303
13 भाषाओं में हुई परीक्षा
NEET UG 2026 का आयोजन हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में किया गया।
काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें भरोसा
एनटीए ने अभ्यर्थियों को फर्जी कॉल, मैसेज और एडमिशन दिलाने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी है। एमबीबीएस और बीडीएस की ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा कराई जाएगी, जबकि राज्य कोटा की काउंसलिंग संबंधित राज्य सरकारें करेंगी। अभ्यर्थियों को केवल neet.nta.nic.in, mcc.nic.in और संबंधित राज्यों के आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल से ही जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
NTA Declares Result of NEET (UG) 2026
11.21 lakh candidates qualify;
Results declared in time for counselling and Medical College Admissions;
Toppers from almost all States and Union Territories;
More than 58 per cent of qualified candidates are women;
Examination conducted in…— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 16, 2026