कानून का जनाजा: Pak में विदेशी महिलाओं से गैंगरेप, एक्शन लेने वाले पुलिस अफसर खुद पहुंचे सलाखों के पीछे

पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार पर विदेशी महिलाओं से गैंगरेप की FIR दर्ज करने वाले लाहौर के SHO को मरियम नवाज सरकार ने सस्पेंड कर हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी ‘बॉस’ को बचाने के लग रहे आरोप।

Jul 4, 2026 - 08:30
कानून का जनाजा: Pak में विदेशी महिलाओं से गैंगरेप, एक्शन लेने वाले पुलिस अफसर खुद पहुंचे सलाखों के पीछे

New Delhi: पाकिस्तान में सत्ता और रसूख के आगे कानून एक बार फिर बौना साबित होता दिख रहा है। देश के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार के करीबी रिश्तेदार मुहम्मद रज़ा डार और उसके साथियों पर विदेशी महिलाओं के साथ गैंगरेप और फिरौती के लिए अपहरण करने जैसे गंभीर आरोपों में FIR दर्ज करने वाले लाहौर के डिफेंस सी थाने के SHO फरियाद अशरफ समेत तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

पंजाब के आईजी (IG) के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद इन पुलिस अफसरों को हिरासत में भी ले लिया गया है। सूत्रों का दावा है कि इस कार्रवाई का सीधा आदेश पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के कार्यालय से जारी हुआ था।

दबाव की राजनीति और पुलिस अधिकारियों पर पुराना आरोप

पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने के पीछे एक 3 दिन पुरानी घटना को आधार बनाया गया है। इन अफसरों पर आरोप लगाया गया है कि इन्होंने 1 जुलाई को लाहौर के एक न्यायिक मजिस्ट्रेट अजहर महमूद के घर में जबरन प्रवेश किया, उन्हें धमकी दी और डीआईजी (DIG) से फोन पर बात करने का दबाव बनाया।

क्या भारत के फैसले से पाकिस्तान पर मंडरा रहा सबसे बड़ा जल संकट?

बताया जा रहा है कि डीआईजी ऑपरेशंस फैसल कामरान ने ही इन अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के घर भेजा था ताकि किसी मामले में उन पर दबाव बनाया जा सके। हालांकि, जानकारों का मानना है कि इस पुरानी घटना को महज एक ढाल बनाया गया है, जबकि असली निशाना इशाक डार के रिश्तेदार पर हाथ डालने वाले SHO ही थे।

पाकिस्तानी सत्ता के शीर्ष गलियारों से जुड़े हैं तार

यह मामला इसलिए बेहद संवेदनशील बन गया है क्योंकि आरोपी का संबंध पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक परिवार से है। इशाक डार न सिर्फ पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री हैं, बल्कि वे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सगे समधी भी हैं।

नवाज शरीफ की बेटी आसमा शरीफ की शादी इशाक डार के बेटे अली डार से हुई है। अली डार वर्तमान में मुख्यमंत्री मरियम नवाज के विशेष सलाहकार के पद पर तैनात हैं। ऐसे में इस हाई-प्रोफाइल पारिवारिक और राजनीतिक कनेक्शन के कारण पुलिस कार्रवाई को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विदेशी महिलाओं से बर्बरता और मुख्य आरोपी ‘बॉस’ को संरक्षण?

लाहौर पुलिस ने नीदरलैंड की स्टेफनी अदनाना मारून और वेनेज़ुएला की एस्ट्रीड रॉबिंसन ब्राचो की शिकायत पर गैंगरेप और फिरौती के लिए अगवा करने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में डिप्टी पीएम के रिश्तेदार मुहम्मद रज़ा डार, सिकंदर अज़ीज़ ख़ान, हसन रज़ा और साजिद अली को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

समंदर के सिकंदर बनेंगे भारतीय युद्धपोत: अब चीन-पाकिस्तान की उड़ेगी नींद, भारत-जापान की Unicorn डील से गायब होंगे हमारे वॉरशिप

लेकिन इस पूरी घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी, जिसे “बॉस” कहा जा रहा है, वह अब भी आजाद है। सूत्रों के मुताबिक, “बॉस” पाकिस्तान की सियासत का एक बेहद रसूखदार नाम है, यही वजह है कि पुलिस न तो उसकी पहचान उजागर कर रही है और न ही उसे छूने की हिम्मत जुटा पा रही है।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।