MP IPS TRANSFER: 9 आईपीएस अफसरों के तबादले, शाजापुर और शहडोल के एसपी भी बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 3 जुलाई 2026 को गृह विभाग द्वारा जारी की गई सूची में दो जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं और कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा कुछ
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 3 जुलाई 2026 को गृह विभाग द्वारा जारी की गई सूची में दो जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं और कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
एमपी आईपीएस तबादला सूची
- हरिनारायण चारी मिश्र: पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय (एससीआरबी) से पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल।
- रूचिवर्धन मिश्र: पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (ग्रामीण) जोन।
- चंद्रशेखर सोलंकी: पुलिस महानिरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल – विसबल, इंदौर रेंज) से पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन, नर्मदापुरम।
- सुश्री सिमाला प्रसाद: पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) से उप पुलिस महानिरीक्षक, खरगोन रेंज, खरगोन ।
- रामजी श्रीवास्तव: शाजापुर पुलिस अधीक्षक (SP) से पुलिस अधीक्षक, रेल, इंदौर
- यशपाल सिंह राजपूत: शहडोल पुलिस अधीक्षक (SP) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल।
- प्रियंका शुक्ला:सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल से शाजापुर पुलिस अधीक्षक
- संजय कुमार: सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस अकादमी भौंरी से शहडोल पुलिस अधीक्षक।
- मिथलेश शुक्ला: नर्मदापुरम आईजी और सागर अतिरिक्त प्रभार से महानिरीक्षक सागर जोन बनाया गया है
इन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
- गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार को पुलिस महानिदेशक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) जोन अनुराग को उनके वर्तमान कार्य के साथ ही पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर रेंज एवं पुलिस महानिरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।