युवाओं की उपलब्धियां गिनाने के बीच PM Modi ने ली राहुल गांधी पर चुटकी
संसद का मानसून सत्र आज सोमवार 20 जुलाई से शुरू हो गया है इसे पहले पीएम मोदी (PM Modi Parliament Monsoon Session) ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने पिछले एक महीने में देश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में बात की, उन्होंने दो दिन पहले शनिवार 18 जुलाई को हैदराबाद
संसद का मानसून सत्र आज सोमवार 20 जुलाई से शुरू हो गया है इसे पहले पीएम मोदी (PM Modi Parliament Monsoon Session) ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने पिछले एक महीने में देश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में बात की, उन्होंने दो दिन पहले शनिवार 18 जुलाई को हैदराबाद की स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस की सफल रॉकेट लॉन्चिंग को भारत के लिए गर्व का क्षण बताया, इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मानसून हो या और मानसून सत्र, अगर दोनों ही प्रो एक्टिव (pro active) हो तो बहुत ही प्रोडक्टिव (productive) होते हैं। और दोनों प्रोडक्टिव होते हैं, तो देश का कल्याण होता है, जीव मात्र का कल्याण होता है। इसलिए हम यही प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी pro active रहे और मानसून सत्र भी productive रहे।
भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है
प्रधानमंत्री ने कहा पिछले 1 महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं। देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है। चाहे राष्ट्रीय हो, अंतरराष्ट्रीय हो और अब तो अंतरिक्ष भी हो , एक प्रकार से भारत के लिए गर्व के पल रहे हैं। पिछ्ले वर्ष मानसून सत्र से ठीक पहले भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) पर पहुंचा था और परसों ही भारत के एक युवा startup ने बहुत बड़ी सिद्धि प्राप्त की है भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है ये बहुत बड़ी सफलता है विश्व के कम ही देश हैं जहाँ इस तरह के प्राइवेट साहस हुए हैं।
मोदी का राहुल गांधी पर तंज
पीएम ने कहा ये जो स्टार्टअप था उसमें जो नौजवान काम कर रहे थे मुझे बताया गया कि उनकी पूरी टीम की औसत आयु 28 वर्ष है ऐसे नौजवानों ने ये काम करके दिखाया है, पीएम ने इसी दौरान राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा मैं किसी 56 साल के नौजवान की बात नहीं कर रहा हूँ, हालाँकि उन्होंने नाम नहीं लिया लेकिन इशारा राहुल गांधी की तरफ ही था, पीएम ने कहा देश के इन 28 साल के नौजवानों में अन्तरिक्ष में भारत का झंडा गाड़ दिया है, उन्हें बधाई है। ऐसी बातें भारत को आत्मविश्वास से भर देती हैं।
देश की इन उपलब्धियों की प्रशंसा की
मोदी ने देश की कुछ और उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कुछ दिन पहले देश को एक बड़ी तेल रिफाइनरी समर्पित की गई। सेमीकंडक्टर प्लांट भी स्थापित किए गए हैं। कुछ दिन पहले, भारत की पहली हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन का उद्घाटन किया गया, जिससे भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा, इसमें सबसे शक्तिशाली इंजन और सबसे लंबी नॉन-स्टॉप रेंज है। यह भारत के इनोवेटर्स, इंजीनियरों और उद्यमियों द्वारा देश के लिए कुछ करने के उद्देश्य से तय किए गए लक्ष्यों का परिणाम है।
प्रधानमंत्री ने सांसदों से की ये अपील
प्रधानमंत्री ने कहा रिफ़ॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर आज देश चल पड़ा है। उसी का नतीजा है कि भारत के नौजवान इतना बड़ा साहस कर पाते हैं और सफल भी हो रहे हैं। मेरा मानना है कि जहाँ तथ्य होते हैं, वहाँ शोर-शराबे की कोई ज़रूरत नहीं होती। अगर आपके तर्क और तथ्य मज़बूत हैं, तो आवाज़ ऊँची करने की कोई ज़रूरत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि संसद में चर्चाएँ तर्क और तथ्यों के आधार पर होंगी। हर आवाज़ को सुने जाने का मौका मिलना चाहिए। संसद की यही भूमिका है। मैं सभी सांसदों से इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूँ।