आज भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता, पीएम मोदी रणनीतिक साझेदारी पर ट्रंप से करेंगे चर्चा

फ्रांस के एवियन में आयोजित किए गए जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच छोटी सी मुलाकात देखने को मिली। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए एक दूसरे का अभिवादन किया लेकिन गले नहीं मिले। ट्रंप और मोदी थोड़ी देर एक दूसरे

Jun 17, 2026 - 08:30
आज भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता, पीएम मोदी रणनीतिक साझेदारी पर ट्रंप से करेंगे चर्चा

फ्रांस के एवियन में आयोजित किए गए जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच छोटी सी मुलाकात देखने को मिली। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए एक दूसरे का अभिवादन किया लेकिन गले नहीं मिले।

ट्रंप और मोदी थोड़ी देर एक दूसरे से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। यह मुलाकात पूरी तरह से अनौपचारिक रही जबकि बुधवार देर शाम दोनों नेताओं के बीच औपचारिक द्विविपक्षीय बैठक होने वाली है। इसके पहले फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में इन दोनों के बीच मुलाकात हुई थी। अब ये 16 महीने बाद फिर मिलने वाले हैं।

भारत अमेरिका द्विपक्षीय बैठक

दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस बैठक को भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे साझेदारी को नई दिशा देने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान दोनों नेता व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

खबरों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया विवाद के दौरान कमर्शियल जहाज पर किए गए हमले का मुद्दा उठा सकते हैं। वैश्विक स्तर पर चल रही अनिश्चितता के बीच मोदी और ट्रंप की मुलाकात भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के संबंध में अहम मानी जा रही है।

दोनों देशों के बीच साझेदरी

बता दें कि दोनों देशों के बीच विपक्षी व्यापार को 2030 तक दोगुना करने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। ट्रंप ने मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के सैनिक संघर्ष को रोकने में अहम भूमिका निभाने का दावा किया था। इसके अलावा अमेरिका की ओर से भारत पर दंडात्मक शुल्क लगाने और ट्रंप के कई कदमों से दोनों देशों के रिश्ते में खटास आई थी।

इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबिया भारत यात्रा पर आए थे और उन्होंने दोनों देशों के विपक्षीय संबंधों को फिर से बेहतर बनाने की उम्मीद जताई थी। G7 शिखर सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं।