भोपाल में कार से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक-युवती के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, रील का शौक पड़ा भारी

भोपाल में सोशल मीडिया रील के लिए चलती कार में स्टंट करना युवक-युवती को भारी पड़ गया। थाना टी टी नगर पुलिस ने कार से स्टंट करने वाले युवक पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिये कार से स्टंट करने वाले युवक से वाहन भी जब्त किया है।

Jun 23, 2026 - 21:30
भोपाल में कार से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक-युवती के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, रील का शौक पड़ा भारी

भोपाल में सोशल मीडिया रील के लिए चलती कार में स्टंट करना युवक-युवती को भारी पड़ गया। थाना टी टी नगर पुलिस ने कार से स्टंट करने वाले युवक पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिये कार से स्टंट करने वाले युवक से वाहन भी जब्त किया है। वीडियो वायरल होने के बाद सार्वजनिक सड़को पर आम जनता की जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करने और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल करने वाले आरोपियो के विरूद्ध कार्रवाई के लिए टीम को निर्देशित किया गय था। इसक साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट कर वीडियो वायरल करने वालो के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई कर लायसेन्स रद्द करने का फैसला किया है।

यह था मामला

15 जून को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें अटल पथ रोड पर रात करीबन 01.00 बजे कार क्रमांक MP04CC1271 का चालक कार को स्टंट करते हुये लापरवाही पूर्वक चला रहा था जिसके द्वारा तेज गति से कार चलाकर मानव जीवन को संकट उत्पन्न किया गया वीडियो को देखकर कार क्रमांक MP04CC1271 के चालक के विरूद्ध बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में असल अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने की कार्रवाई 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही अधिकारियो के निर्देशन में आरोपी की धरपक्कड के लिए थाना प्रभारी ने टीम गठित की। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं वाहन पंजीकरण नंबर के आधार पर कार स्टंट करने वाले चालक व कार क्रमांक MP04CC1271 की तलाश की गई तो जानकारी मिली कि कार म.न. 258 श्रीराम कालोनी 11 मील ब्रिज के पीछे थाना मिसरोद भोपाल के बाहर खड़ी मिली जिसके संबंध में अमित चंदेल पिता बबलू चंदेल उम्र 24 साल नि0 म.न. 258 श्रीराम कालोनी 11 मील ब्रिज के पीछे थाना मिसरोद भोपाल से पूछताछ कि गई जिसने घटना को कार से स्टंट करना स्वीकार किया । आरोपी से उक्त कार को विधिवत जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।