Transfer News : उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के कुलसचिव, सहायक कुलसचिवों के तबादले किये , पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों और सहायक कुलसचिवों के तबादला आदेश जारी किये हैं, ट्रांसफर किये गए अधिकारियों से 15 दिन में कार्यमुक्त होकर नई पदस्थापना वाले विश्वविद्यालय में ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। इन विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के तबादले उच्च शिक्षा विभाग ने जिन विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के

Jun 16, 2026 - 21:30
Transfer News : उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के कुलसचिव, सहायक कुलसचिवों के तबादले किये , पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों और सहायक कुलसचिवों के तबादला आदेश जारी किये हैं, ट्रांसफर किये गए अधिकारियों से 15 दिन में कार्यमुक्त होकर नई पदस्थापना वाले विश्वविद्यालय में ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।

इन विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के तबादले 

उच्च शिक्षा विभाग ने जिन विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के तबादले किये हैं उनमें राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, डॉ बी आर अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू,  महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय , सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल शामिल हैं।

कुलसचिव और सहायक कुलसचिवों के तबादले 

  • शासन ने राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला  विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलसचिव अरुण चौहान को प्रभारी कुलसचिव मप्र भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल पदस्थ किया है।
  • अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के सहायक कुलसचिव ब्रजेश सिंह ठाकुर को इसी पद पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल पदस्थ किया है
  • डॉ बी आर अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू की सहायक कुलसचिव आकांक्षा प्रजापति को इसी पद पर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा पदस्थ किया है
  • महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव नीलकमल कुमावत को इसी पद पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन पदस्थ किया है
  • सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन की सहायक कुलसचिव नसरीन कौसर को इसी पद पर क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना पदस्थ किया है
  • महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के सहायक कुलसचिव हितेश कोडापे को इसी पद पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर पदस्थ किया है।
  • रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के सहायक कुलसचिव पवन साहू को इसी पद पर क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना पदस्थ किया है
  • बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के सहायक कुलसचिव पुनीत शुक्ला को इसी पद पर क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्व विद्यालय खरगोन पदस्थ किया है।  

उच्च शिक्षा विभाग का तबादला आदेश  

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।