IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, इन 6 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी
तमिलनाडु, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में एक ही दिन प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ की सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है, एक जिले के कलेक्टर भी बदले गए हैं। वहीं हरियाणा में एक और पश्चिम बंगाल में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला
तमिलनाडु, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में एक ही दिन प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ की सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है, एक जिले के कलेक्टर भी बदले गए हैं। वहीं हरियाणा में एक और पश्चिम बंगाल में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश 16 जून मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
हरियाणा सरकार ने बैच 2021 के आईएएस अधिकारी नरेंद्र कुमार को जिला नगर आयुक्त रोहतक पद की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वह अतिरिक्त उपायुक्त जिला, नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी रोहतक, सीईओ जिला परिषद रोहतक और सीईओ डीआरडीए रोहतक और रोहतक नगर निगम आयुक्त पद पर भी बने रहेंगे। 16029
तमिलनाडु आईएएस तबादला
आईएएस अधिकारी थिरु निशांत कृष्णा, आयुक्त नागरकोइल कॉरपोरेशन को शिवगंगा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इस पद पर कार्यरत टीएमटी के पोरकोडी को अतिरिक्त निदेशक, सोशल वेलफेयर के पद पर नियुक्त किया गया है। टीएमटी आर ईश्वर्या, अतिरिक्त कलेक्टर (डेवलपमेंट) या प्रोजेक्ट ऑफिसर जिला ग्रामीण विकास एजेंसी की सेवाएं नागरकोइल कॉरपोरेशन को आयुक्त पद पर नियुक्ति के लिए दी गई।
पश्चिम बंगाल आईएएस तबादला
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने दो आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा है। मंगलवार को जारी आदेश के तहत बैच 2010 के आईएएस अधिकारी डॉ विश्वनाथ को सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और वस्त्र विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें मैनेजिंग डायरेक्टर WBSIDCL पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वह प्रोजेक्ट डायरेक्टर केईआईआईपी पद पर कार्यरत थे।
बैच 2013 आईएएस अधिकारी अंशुल गुप्ता, वरिष्ठ विशेष सचिव, शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों के विभाग को निदेशक, सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।