कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, चीता कंट्रोल एंड कमांड सेंटर देखा, सोमवार को चीता सफारी का लेंगी आनंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद ग्वालियर विमान तल पर पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद एयर फोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंची। यहाँ उनका स्वागत स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और शासन द्वारा

Jun 21, 2026 - 21:30
कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, चीता कंट्रोल एंड कमांड सेंटर देखा, सोमवार को चीता सफारी का लेंगी आनंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद ग्वालियर विमान तल पर पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद एयर फोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंची। यहाँ उनका स्वागत स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और शासन द्वारा नियुक्त मिनिस्टर इन वेटिंग कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने किया।

राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी ग्वालियर पहुंचे, उन्होंने विमान तल पर राष्ट्रपति का स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रपति को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्ज मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह व महापौर शोभा सतीश सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को चीता सफारी का लेंगी आनंद

राष्ट्रपति ने कूनो नेशनल पार्क पहुँचने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने चीता प्रोजेक्ट के बारें में जानकारी दी, उन्होंने चीता प्रोजेक्ट की अभी तक की प्रगति की जानकारी राष्ट्रपति को दी, अधिकारियों ने चीता कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का अवलोकन कराया। राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी, चीता मित्रों से मिलेंगी, चीता मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों और कूनो के गाइडों से उनके अनुभव जानेंगी और चीता सफारी का आनंद लेंगी।

कूनो का दौरा पूरा कर राष्ट्रपति सोमवार 22 जून को प्रात: 10:40 बजे हेलीकॉप्टर से श्योपुर के कूनो से ग्वालियर में वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा आएंगी। कुछ देर रुकने के बाद वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये रवाना होंगी।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।