हिरासत से छूटने के बाद बोले राहुल गांधी, कहा – ‘प्रधानमंत्री को मेरा सीधा संदेश….’, वीडियो हुआ वायरल

प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया लेकिन रिहाई से पहले डिटेंशन सेंटर में रिकॉर्ड हुआ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दरअसल वीडियो

Jul 22, 2026 - 08:30
हिरासत से छूटने के बाद बोले राहुल गांधी, कहा – ‘प्रधानमंत्री को मेरा सीधा संदेश….’, वीडियो हुआ वायरल

प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया लेकिन रिहाई से पहले डिटेंशन सेंटर में रिकॉर्ड हुआ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दरअसल वीडियो में राहुल गांधी सीढ़ियों पर बैठे दिखाई देते हैं। उनके एक पैर में जूता है जबकि दूसरा पैर बिना जूते के नजर आता है। वीडियो के सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल वीडियो में राहुल गांधी छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की समस्याओं पर चर्चा कराने की मांग की गई थी, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। उनका कहना था कि देश के युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संसद में खुली चर्चा होनी चाहिए ताकि उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

राहुल गांधी ने रखीं तीन प्रमुख मांगें

वहीं डिटेंशन सेंटर से सामने आए वीडियो में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ कथित रूप से हुई कार्रवाई की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। तीसरी मांग के तौर पर उन्होंने प्रदर्शन से जुड़े छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की अपील की। दरअसल राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी देश के युवाओं को लेकर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और शिक्षा तथा परीक्षा प्रणाली में जरूरी सुधार शुरू करने चाहिए। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों पर संसद में चर्चा होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन

जानकारी दे दें कि मंगलवार को कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं इस प्रदर्शन का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं हिरासत के बाद कुछ नेताओं को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया जबकि राहुल गांधी सहित कुछ अन्य नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया।