RCB vs SRH IPL 2026 Live Streaming: बिना पैसे खर्च किए कैसे देखें मैच? यहां जानें TV से मोबाइल तक पूरी गाइड…
RCB Vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2026 का आगाज आज 28 मार्च को RCB vs SRH मैच के साथ हो रहा है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप स्टार स्पोर्ट्स, टीवी और जियो-हॉटस्टार ऐप पर मोबाइल के जरिए लाइव मैच देख सकते हैं। हमारे आर्टिकल के माध्यम से जानिए मैच का समय, मैदान, टीम, लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री में देखने का पूरा तरीका , ताकि आप एक भी मुकाबला मिस न करें।
New Delhi: क्रिकेट फैंस के लिए इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि आज से IPL 2026 का रोमांच शुरू होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत RCB vs SRH के हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगी। खास बात यह है कि इस सीजन में मैच देखने का तरीका थोड़ा बदल गया है। अब सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि मोबाइल ऐप पर भी नई शर्तों के साथ लाइव स्ट्रीमिंग मिलेगी। ऐसे में हर फैन के लिए यह जानना जरूरी है कि मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
RCB vs SRH: मैच का समय
IPL 2026 के मैच तय शेड्यूल के अनुसार खेले जाएंगे। दिन के मुकाबले दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7:30 बजे से खेले जाएंगे। टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले होगा। आज का ओपनिंग मैच RCB vs SRH के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
RCB vs SRH: कहां खेला जाएगा मैच
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार IPL के मैच देश के 12 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे। करीब ढाई महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे और लीग स्टेज 24 मई तक चलेगा।
IPl Match Free Streaming के लिए टीवी चैनल
अगर आप टीवी पर मैच देखना पसंद करते हैं, तो IPL 2026 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क के TV चैनल पर किया जाएगा। इसके लिए आपको अलग से कोई नया सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा, लेकिन आपका केबल या DTH कनेक्शन एक्टिव होना जरूरी है।
RCB vs SRH मैच देखने के लिए मोबाइल ऐप
मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर मैच देखने के लिए इस बार JioHotstar ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा। यही प्लेटफॉर्म IPL 2026 की आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग करेगा। यूजर्स यहां HD क्वालिटी में लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं।
अयोध्या में बड़ा हादसा टला: महायज्ञ में लगी आग…सियासत भी गरमाई; पढ़ें पूरी खबर
IPL 2026 Free Live Streaming: मुफ़्त में कैसे देखें मैच
अगर आप मोबाइल पर मैच फ्री में देखना चाहते हैं, तो इसके लिए एक आसान तरीका है। जियो यूजर्स अगर 349 रुपये या उससे अधिक का क्रिकेट पैक रिचार्ज कराते हैं, तो उन्हें जियो-हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल सकता है। अन्य यूजर्स के लिए अलग-अलग प्लान उपलब्ध हैं, जिनके जरिए वे लाइव मैच देख सकते हैं।
IPL 2026 इस बार और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। नए नियम, नए प्लेटफॉर्म और दमदार मुकाबलों के साथ यह सीजन फैंस के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज साबित होगा। तो तैयार हो जाइए और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव देखने का मौका बिल्कुल न चूकें।
एसआरएच की संभावित प्लेइंग इलेवन:
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, शिवम मावी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
इम्पैक्ट प्लेयर: अनिकेत वर्मा / हर्ष दुबे
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन:
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, क्रूणाल पांड्या, जितेश शर्मा, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी।