भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब

भोपाल। राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर की है। राकेश अग्रवाल यहां अपनी पत्नी के साथ रहते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में घर पर […]

Sep 30, 2026 - 09:30
भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब

भोपाल। राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर की है। राकेश अग्रवाल यहां अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में घर पर काम करने वाले नौकर पर शक जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस नौकर को दो दिन पहले ही घर पर रखा गया था और घटना के बाद से वह गायब है।

पुलिस अब नौकर की तलाश के साथ ही हत्या से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह और वारदात के पूरे घटनाक्रम का खुलासा नहीं हुआ है। अपडेट जारी है…

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।