“अबकी बार, 100 के पार..” गिरते रुपये की कीमत को लेकर सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- अब झोला उठाओ और चले जाओ
नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने गिरते रुपये की कीमत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और पीएम मोदी से पद छोड़ने की मांग कर दी। राउत ने सीधे
नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने गिरते रुपये की कीमत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और पीएम मोदी से पद छोड़ने की मांग कर दी।
राउत ने सीधे तौर पर कहा, “मेरे पास उनसे कहने के लिए बस एक ही बात है कि ‘मोदी जी, अब झोला उठाओ और चले जाओ।'” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री चुनाव अभियानों में व्यस्त हैं और उन्हें देश की अर्थव्यवस्था और रुपये की गिरती कीमत की कोई चिंता नहीं है।
रुपये पर ‘अबकी बार, 100 के पार’ का तंज
डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार हो रही गिरावट पर तंज कसते हुए संजय राउत ने भाजपा के नारे का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “अब रुपये के हालात देखिए। बस सेंचुरी लगना बाकी है। अबकी बार, 100 के पार।” राउत ने दावा किया कि जब से पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तभी से रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध आज है, लेकिन कल तो नहीं था, फिर भी रुपये की हालत खराब होती गई।
बंगाल में ‘खेला’ और गिरती साख का आरोप
संजय राउत ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर पश्चिम बंगाल की राजनीति में अत्यधिक व्यस्त रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “बताइए मोदी जी कहां हैं? वे पश्चिम बंगाल में हैं, ममता बनर्जी को हराने के लिए राष्ट्रपति शासन की तैयारी कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी और शाह जी पश्चिम बंगाल में ‘खेला’ करने की कोशिश कर रहे हैं, और यहां देश की अर्थव्यवस्था और रुपये की वैल्यू गिर रही है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एक पुराने बयान की भी याद दिलाई।
“मोदी जी कह रहे थे कि जब रुपये की वैल्यू गिरती है, तो देश की इज्जत गिरती है। अब क्या गिर रहा है?”- संजय राउत, सांसद, शिवसेना (यूबीटी)
राउत ने स्पष्ट किया कि उनकी नजर में पीएम मोदी अब देश का नेतृत्व करने के लिए सक्षम नहीं हैं, क्योंकि उनका ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटकर केवल चुनावी राजनीति पर केंद्रित है।
#WATCH | Delhi: On decline in Indian Rupee value, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “There will be a century…Abki baar, 100 ke paar. Where is Modi ji? He is in West Bengal, preparing for President’s Rule to defeat Mamata Banerjee. Modi ji and Shah ji are attempting to do… pic.twitter.com/B4RZnwKpwi
— ANI (@ANI) March 22, 2026