IAS Transfer: राज्य में एक साथ 19 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट
तमिलनाडु की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। परिवहन विभाग के सचिव बदले गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त विशेष सचिव, आयुक्त, निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। स्थानांतरण और
तमिलनाडु की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। परिवहन विभाग के सचिव बदले गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त विशेष सचिव, आयुक्त, निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश 15 जुलाई को जारी किया गया है।
थिरु प्रदीप यादव, अतिरिक्त मुख्य सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग को अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ अतुल आनंद को स्थानांतरित करके अतिरिक्त मुख्य सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। थिरु धीरज कुमार को अतिरिक्त मुख्य सचिव/आयुक्त उद्यमिता विकास और नवाचार संस्थान को स्थानांतरित करके उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। टीएमटी ई सुंदरवल्ली को सार्वजनिक और पुनर्वास विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
परिवहन विभाग के नए सचिव कौन?
थिरु निर्मल राज को परिवहन विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह उद्योग आयुक्त और उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक पद पर कार्यरत थे। वह डॉ एम वल्लार का स्थान ग्रहण करने वाले हैं, जिन्हें स्थानांतरित करके श्रम आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं टीएमटी ई सुंदरवल्ली को सार्वजनिक और पुनर्वास विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार
आर्ट एंड कल्चर डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी टीएमटी मगेश्वरी रवि कुमार को सौंपी गई है। टीएमटी आर गजलक्ष्मी भूमि प्रशासन आयुक्त को मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव या आयुक्त परिवहन और सड़क सुरक्षा पद पर टीएमसी सिगी थॉमस वैद्यन को नियुक्त किया गया है। डॉ उमानाथ को उद्योग आयुक्त और उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिरिक्त आयुक्त हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती चेन्नई पद पर टीएमटी डी रत्ना को नियुक्त किया गया है। डॉ आर वृंदा देवी को निदेशक समाज कल्याण पद पर तैनात किया गया है।
यहाँ देखें आईएएस तबादला सूची


