इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57 ग्राम MD ड्रग्स के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार
इंदौर में पुलिस लगातार नशे के खिलाफ मुहिम तेज कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस आए दिन तस्करों को गिरफ्तार कर नशे के कारोबार की कमर तोड़ने में जुटी है। इसी बीच, इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
इंदौर में पुलिस लगातार नशे के खिलाफ मुहिम तेज कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस आए दिन तस्करों को गिरफ्तार कर नशे के कारोबार की कमर तोड़ने में जुटी है। इसी बीच, इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
बता दें कि पुलिस ने नाइजीरियन मूल की एक महिला को 57 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला मुंबई से बस के जरिए इंदौर आई थी और यहां मादक पदार्थ की डिलीवरी देने वाली थी। पुलिस ने पहले से मिली सूचना के आधार पर उस पर नजर रखी और शनिवार को चंदन नगर इलाके में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
मुंबई से इंदौर आकर ड्रग्स सप्लाई करती थी महिला
पुलिस के अनुसार, चंदन नगर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंबई से जोया नाम की नाइजीरियन महिला इंदौर शहर में आकर कोकीन और अन्य मादक पदार्थों की डिलीवरी करती है। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई महिला को पकड़ने की रणनीति तैयार की। पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए उसकी गतिविधियों और इंदौर आने-जाने की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रक्षाबंधन के पर्व पर जोया मुंबई से इंदौर आ सकती है। इसके बाद पुलिस की टीम ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर नजर रखना शुरू कर दिया।
पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को दबोचा
पुलिस ने जैसा सोचा वैसा ही हुआ। शनिवार को जोया मुंबई से इंदौर पहुंची। बस से उतरने के बाद पुलिस की टीम ने जोया का पीछा किया और चंदन नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जब पुलिस ने महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 57 ग्राम से अधिक एमडी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल ही मादक पदार्थ जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।
अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह इंदौर में किस व्यक्ति को ड्रग्स की डिलीवरी देने आई थी। साथ ही, पुलिस उसके संपर्कों और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
महिला के पास नहीं मिला पासपोर्ट
जानकारी अनुसार, पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि महिला नाइजीरियन है। उसके पास से फिलहाल पासपोर्ट नहीं मिला है। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका पासपोर्ट मुंबई में है। पुलिस अब उसके पासपोर्ट, वीजा और भारत में रहने से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।