IPS Transfer: राज्य में एक साथ 15 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट
कर्नाटक पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। गडग, कोप्पल, समेत चार जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन बैंगलोर और सिटी क्राइम ब्रांच-1 के डीसीपी बदले गए हैं। इसके अलावा एडीजीपी, आईजीपी और पदों के प्रभार में
कर्नाटक पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। गडग, कोप्पल, समेत चार जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन बैंगलोर और सिटी क्राइम ब्रांच-1 के डीसीपी बदले गए हैं। इसके अलावा एडीजीपी, आईजीपी और पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से जुड़ा आदेश कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने 29 अगस्त को जारी किया है।
बैच 1996 के आईपीएस अधिकारी हरिशेखरन पी., एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, क्राइम एंड टेक्निकल सर्विसेज बेंगलुरू को स्थानांतरित करके एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, डायरेक्टरेट ऑफ़ सिविल राइट्स एनफोर्समेंट पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ आईपीएस अधिकारी उमेश कुमार को कंकरेंट चार्ज से मुक्त किया गया है।
एम. नंजुंदास्वामी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त महानिदेशक कर्नाटक राज्य अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं और टीआरएफ बेंगलुरु को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शिकायत एवं मानव अधिकार पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत देव ज्योति रे को स्थानांतरित करके एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, क्राइम एंड टेक्निकल सर्विसेज पद पर तैनात किया गया है।
इन जिलों को मिले नए SP
चिक्काबल्लापुर जिले के एसपी पद पर पद्मिनी साहू को नियुक्त किया गया है, जो पहले डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस प्रशासन बेंगलुरु पद पर कार्यरत थी। रामनगर एसपी पद पर कार्यरत आर श्रीनिवास गौड़ को डीसीपी सिटी क्राइम ब्रांच-1 पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्य श्री हरि बाबू बीएल को स्थानांतरित किया गया है।
कर्नाटक लोकायुक्त के एसपी पद की जिम्मेदारी डॉ शिवकुमार को सौंपी गई है, जो पहले बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के एसपी पद पर कार्यरत थे। कोप्पल के नए एसपी अब साहिल बगला होंगे, जो पहले डीसीपी ट्रैफिक ईस्ट डिविजन बेंगलुरु सिटी पद पर कार्यरत थे। बेंगलुरु साउथ डिस्ट्रिक्ट (रामनगर) के एसपी पद पर रोहन जगदीश को नियुक्त किया गया है, जो पहले गडग एसपी पद पर कार्यरत थे। गडग के नए एसपी अब मिथुन एच एन होंगे।
इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ
- आईजीपी वेस्टर्न रेंज मंगलुरू को स्थानांतरित करके आईजीपी कर्नाटक स्टेट रिजर्व पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है।
- पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर कर आर चेतन, डीजीपी वेस्टर्न रेंज मंगलुरु पद नियुक्त किया गया है।
- निकम प्रकाश अमित को डीआईजी और पुलिस आयुक्त बेलागावी सिटी पद पर नियुक्त किया गया है।
- शिव प्रकाश देवराज जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
- कुशल चौकसे को डीजीपी प्रशासन बेंगलुरु पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पहले चिक्काबल्लापुर जिले के एसपी पद पर कार्यरत थे।