नेपाल बाढ़ लाई तबाही: नारायणी नदी में बहकर महराजगंज पहुंचे रहे शव, अभी तक 4 लाशें मिली

नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर भारत के महराजगंज तक पहुंच गया है। नारायणी नदी में बहकर आए चार शव बरामद हुए हैं, जिनमें तीन बच्चों के होने की जानकारी है। नेपाल में अब तक 158 शव मिलने की खबर है, जबकि पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Aug 29, 2026 - 19:30
नेपाल बाढ़ लाई तबाही: नारायणी नदी में बहकर महराजगंज पहुंचे रहे शव, अभी तक 4 लाशें मिली

Maharajganj News: नेपाल में आई भीषण बाढ़ का खौफनाक असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। नेपाल की नारायणी नदी में आई जलप्रलय अपने साथ सिर्फ पानी नहीं, बल्कि तबाही के निशान भी लेकर भारत पहुंच रही है। महराजगंज में नारायणी नदी से अब तक चार शव बरामद किए गए हैं, जिनमें तीन बच्चों के होने की जानकारी सामने आई है। नदी में बहकर आए शव, मलबा, लकड़ियां और घरेलू सामान बाढ़ की भयावह तस्वीर बयां कर रहे हैं।

नदी में बहकर आ रहे तबाही के निशान

महराजगंज में नारायणी नदी के किनारे राहत और बचाव दल लगातार निगरानी कर रहे हैं। जवानों को नदी में बहकर आने वाली संदिग्ध चीजों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी दौरान नदी में कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। जब बचावकर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां मानव शव मिले। अब तक बरामद चार शवों में तीन महिलाओं और एक पुरुष के होने की जानकारी सामने आई है।

नेपाल प्रशासन को भेजी गई सूचना

महराजगंज प्रशासन ने शव मिलने की जानकारी नेपाल प्रशासन को भेज दी है। पहचान के लिए शवों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए गए हैं। प्रशासन अब नेपाल की ओर से मिलने वाली जानकारी और आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहा है। नदी में तैनात बचाव दल लगातार गश्त कर रहा है और जैसे ही कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है, उसकी जांच की जाती है।

नदी में बहकर आ रहा सामान भी बना खतरा

नारायणी नदी में बाढ़ के पानी के साथ बड़ी मात्रा में लकड़ियां, घरेलू सामान, सिलेंडर और अन्य चीजें भी बहकर भारत की ओर आ रही हैं। कुछ स्थानीय लोग नदी के तेज बहाव के बीच इन सामानों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव दल लगातार लोगों को नदी के पास जाने से रोक रहा है और चेतावनी दे रहा है कि तेज बहाव में जान का खतरा हो सकता है।

नेपाल में अब तक 158 शव बरामद

उधर, नेपाल के नवलपरासी पूर्व जिले में नारायणी नदी के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में शव बरामद किए गए हैं। शुक्रवार शाम तक यहां 158 शव मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें 109 शव पूरे शरीर के मिले हैं, जबकि 49 मामलों में शरीर के अलग-अलग हिस्से बरामद हुए हैं। बरामद शवों में 31 महिलाएं, 51 पुरुष, 8 बालक और 11 बालिकाएं शामिल हैं। बाकी शवों और मिले अवशेषों की पहचान की कोशिश जारी है।

पहचान में जुटे अधिकारी

नेपाल में बरामद शवों को अलग-अलग अस्पतालों और सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां उनकी पहचान करने में जुटी हैं। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने बड़े स्तर पर तबाही मचाई है। नारायणी नदी अब उस त्रासदी के निशान लेकर भारत तक पहुंच रही है। महराजगंज प्रशासन और बचाव दल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।