IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, एक साथ हुआ 45 आईएएस अधिकारियों का तबादला, यहाँ देखें लिस्ट
पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने एक साथ 45 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। वित्त विभाग सचिव बदले गए हैं। वहीं हुगली, मालदा, हावड़ा समेत कई जिलों में नए एडीएम नियुक्त किए गए हैं। एसडीओ, संयुक्त सचिव, आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार
पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने एक साथ 45 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। वित्त विभाग सचिव बदले गए हैं। वहीं हुगली, मालदा, हावड़ा समेत कई जिलों में नए एडीएम नियुक्त किए गए हैं। एसडीओ, संयुक्त सचिव, आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने शुक्रवार को जारी किया है।
SUDA के अतिरिक्त निदेशक पद पर अभिषेक शुक्ला को नियुक्त किया गया है, जो पहले गंगारामपुर दक्षिण दिनाजपुर के एसडीओ पद पर कार्यरत थे। आईटी एंड ई डिपार्टमेंट के विशेष सचिव और WEBEL एमडी पद पर नीतू शुक्ला को नियुक्त किया गया है, जो पहले पश्चिम बर्धमान एडीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। डॉ शुभम मौर्य को एडीएम अलीपुरद्वार पद पर नियुक्त किया गया है।
वित्त विभाग के नए सचिव कौन?
वित्त विभाग के सचिव पद पर खालिद एहसास अनवर को नियुक्त किया गया है, जो पहले कमर्शियल टैक्सेस के आयुक्त पद पर तैनात थे। कमर्शियल टैक्सेस के नए आयुक्त सुरेंद्र कुमार होंगे, जो पहले कृषि विभाग के वरिष्ठ विशेष आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वित्त विभाग के संयुक्त सचिव पद पर मोहम्मद अब्दुल शाहिद को नियुक्त किया गया है। प्रियदर्शनी भट्टाचार्य को भी वित्त विभाग का ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।
इन आईएएस अधिकारियों को मिला नया पदभार
- हसीन जहेरा रिजवी को श्रम आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया। रोहन लक्ष्मीकांत जोशी को परिवहन विभाग का नया निदेशक बनाया गया है।
- मालदा एडीएम पद पर कार्य श्रीनिवास वयंकटराव को पश्चिम बंगा मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (सुफल बांग्ला) एमडी बनाया गया है।
- शेखर कुमार चौधरी को संयुक्त सचिव डिपार्टमेंट ऑफ़ पी एंड एआर और WTL सीईओ पद पर नियुक्त किया गया है।
- मुख्य सचिव कार्यालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर प्रिया यादव को भेजा गया है।
- DSDA सीईओ पद पर धूमल प्रति अशोक को नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें जगन्नाथ ट्रस्ट दीघा और पूर्व मेदनीपुर एडीएम पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- शुभांकर बाला को एडीएम पश्चिम मेदनीपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
- झाड़ग्राम एडीएम पद पर भरत सिंह और हुगली एडम पद पर विवेक पंकज को नियुक्त किया गया है।
- हावड़ा एडीएम पद पर रवि कुमार को भेजा गया।
- हाउसिंग डिपार्मेंट के वरिष्ठ विशेष सचिव पद पर डॉ उमा शंकर को नियुक्त किया गया है।
- साइंस एंड टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट के विशेष आयुक्त पद पर सुमन कुमार घोष को नियुक्त किया गया है।
- कृषि विभाग के विशेष आयुक्त पद की जिम्मेदारी चिन्मय देव को सौंपी गई है, जो जीएसटी दुर्गापुर के विशेष आयुक्त पर पर कार्यरत थे।
- WBTDCL के एमडी और पर्यटन निदेशक पद पर सुमन सहाय को नियुक्त किया गया है।
- पशु संसाधन विकास विभाग पद पर शैख अंसर अहमद को भेजा गया है।
- कोलकाता नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त पद पर दिव्या मुरुगेशन को पदस्थ किया गया है।
- जीएसटी दुर्गापुर विशेष आयुक्त पद की जिम्मेदारी सुमन सौरभ मोहंती को सौंपी गई है।