IAS Transfer: इन 9 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

दिल्ली पुलिस में 13 मई को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल (IPS Transfer) किया गया है। यातायात प्रभाग और अपराध के विशेष सीपी बदले गए हैं। वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसे संबंधित संतोष डी. वैद्य, प्रधान

May 13, 2026 - 22:30
IAS Transfer: इन 9 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

दिल्ली पुलिस में 13 मई को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल (IPS Transfer) किया गया है। यातायात प्रभाग और अपराध के विशेष सीपी बदले गए हैं। वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसे संबंधित संतोष डी. वैद्य, प्रधान सचिव ने जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

बैच 1994 के आईपीएस अधिकारी नीरज ठाकुर, विशेष सीपी यातायात प्रभाग को स्थानांतरित करके विशेष सीपी, कानून एवं व्यवस्था प्रभाग जॉन-2 पद पर नियुक्त किया गया है। देवेश चंद्र श्रीवास्तव को विशेष सीपी, कानून एवं व्यवस्था प्रभाग जॉन-1 पद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह स्पेशल सीपी, क्राइम पद पर तैनात थे। परसेप्शन मैनेजमेंट और मीडिया सेल डिविजन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

इन आईपीएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

यातायात प्रभाग के विशेष सीपी पर मनीष कुमार को नियुक्त किया गया है, जो पहले स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस डिवीजन पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिविजन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। विशेष सीपी, सुरक्षात्मक सुरक्षा प्रभाग के पद पर अजय चौधरी को तैनात किया गया है,  जो पहले सतर्कता विभाग के साथ-साथ विशेष पुलिस आयुक्त, SPUWAC पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

हरगोविंद सिंह धालीवाल को विशेष सीपी,  नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह परसेप्शन मैनेजमेंट और मीडिया सेल डिविजन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। अतुल कटिहार को विशेष सीपी, सतर्कता डिवीजन पद पर नियुक्त किया गया है। वह वेलफेयर एंड लाइसेंसिंग डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। विजय कुमार को स्पेशल सीपी, सशस्त्र पुलिस पद पर तैनात किया गया है। वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन का एडिशनल चार्ज भी संभालेंगे।

यहाँ देखें आईपीएस तबादला की सूची