सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार, 29 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में देश के गृह एवं सहकारित मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान सीएम मोहन यादव ने एमपी के सहकारिता क्षेत्र

Aug 29, 2026 - 23:30
सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार, 29 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में देश के गृह एवं सहकारित मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान सीएम मोहन यादव ने एमपी के सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नए प्रयोगों, नवाचारों और आगामी लक्ष्यों पर भी विस्तार से मंथन हुआ। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की मांग की।

हर नागरिक के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाना लक्ष्य: CM मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश के विकास की गाथा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली लाना है।

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। सीएम मोहन यादव केंद्र सरकार के सहयोग से मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने पर लगातार जोर दे रहे हैं। निवेश बढ़ने से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होने और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।