Bangkok से Lucknow ऑर्गेनिक गांजे की तस्करी; 2.76 करोड़ का माल बरामद
Bangkok से फ्लाइट के जरिए ऑर्गेनिक गांजे की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का Lucknow पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हुसैनगंज पुलिस ने मंगलवार रात चारबाग इलाके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करोड़ों रुपये का गांजा बरामद किया।
Lucknow: Bangkok से फ्लाइट के जरिए ऑर्गेनिक गांजे की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का Lucknow पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हुसैनगंज पुलिस ने मंगलवार रात चारबाग इलाके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करोड़ों रुपये का गांजा बरामद किया।
एसीपी हजरतगंज Vikas Jaiswal ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चारबाग स्थित बाल विद्या मंदिर के पास एक एसयूवी को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने 2 किलो 700 ग्राम ऑर्गेनिक गांजा, 5 किलो गांजा और 8 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.76 करोड़ रुपये आंकी गई है।
बैंकॉक से फ्लाइट के जरिए पहुंचा था गांजा
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरखपुर निवासी प्रियांशु तिवारी, राहुल शर्मा और दीपक त्यागी, गुजरात निवासी बृजेश राठौर तथा कोलकाता निवासी रविकांत के रूप में हुई है।
एसओ हुसैनगंज Shivmangal Singh ने बताया कि आरोपी रविकांत बैंकॉक में रहता है। उसने वहीं से अपने साथी बृजेश राठौर को गांजा लखनऊ लाने के लिए दिया था। बृजेश 5 मई को फ्लाइट से लखनऊ पहुंचा, जहां एयरपोर्ट पर राहुल शर्मा उससे मिला।
दिल्ली में करोड़ों में बिकना था माल
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बैंकॉक में ऑर्गेनिक गांजा करीब 10 लाख रुपये प्रति किलो खरीदा जाता था और भारत में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये प्रति किलो तक मिलती थी।
गिरोह का प्लान गांजे की खेप को दिल्ली पहुंचाकर ऊंचे दामों में बेचने का था। दीपक त्यागी के जरिए दिल्ली में सप्लाई की तैयारी थी। आरोपी प्रियांशु की एसयूवी से गांजा लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
फिलहाल पुलिस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।