20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा…भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक का वीडियो वायरल

शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। आज कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा उनसे मुलाकात करने के लिए जंतर मंतर पहुंचे। इसी बीच वांगचुक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा। बता दें कि 20 जुलाई को

Jul 17, 2026 - 13:30
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा…भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक का वीडियो वायरल

शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। आज कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा उनसे मुलाकात करने के लिए जंतर मंतर पहुंचे। इसी बीच वांगचुक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा।

बता दें कि 20 जुलाई को संसद तक मार्च रखा गया है। इसी को लेकर सोनम ने कहा है कि मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा। जिससे आप सभी के साथ संसद तक मार्च कर सकूं। बता दें कि वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और शिक्षा व्यवस्था में हुई लापरवाही की जवाबदेही को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्या बोले सोनम वांगचुक

सोनम का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों को संबोधित कर रहे हैं। वो ये कहते दिखाई दिए कि ‘मैं बाहर से कमजोर हूं लेकिन अंदर से बहुत मजबूत हूं। मुझे यकीन है कि आप लोग बाहर और अंदर दोनों जगह से मजबूत हैं। ये मजबूती हमें चाहिए 20 जुलाई को जब हम संसद तक बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकलेंगे। हम सब एक साथ चलेंगे और देश के लोकतंत्र के मंदिर में अपनी प्रार्थना सुनाएंगे।’ आगे उन्होंने सभी से पूछा आप सब चलेंगे हमारे साथ। इस पर जवाब मिला हां। फिर सोनम ने कहा वादा, बदले में जवाब मिला वादा। इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा ‘तो फिर में किसी भी तरह 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा और अगर हमारा मार्च सफल नहीं हुआ तो भूत बनकर वापस आऊंगा।’

 

कैसी है वांगचुक की हालत

वांगचुक 20 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं, इस वजह से उनका वजन लगातार कम हो रहा है। डॉक्टर का कहना है कि उनका वजन 56.55 किलोग्राम है, जो पिछले 24 घंटे में 350 ग्राम काम हुआ है। शरीर में पानी का स्तर ठीक है, थोड़ा डिहाइड्रेशन देखने को मिला है। बता दें कि डॉक्टर्स ने उनके ऑर्गन फेल होने की चेतावनी दी है और लगातार उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।